1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड पहुंचते ही इस खिलाड़ी ने दिया धोखा, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

इंग्लैंड पहुंचते ही इस खिलाड़ी ने दिया धोखा, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन

 Published : May 30, 2025 05:49 pm IST,  Updated : May 30, 2025 05:49 pm IST

भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है, लेकिन भारतीय टीम उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही ​थी।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : GETTY

वैसे तो अभी आईपीएल का फाइनल होना है और ये पता चलना बाकी है कि इस बार चैंपियन ​कौन बना, लेकिन इससे पहले ही भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का माहौल बनना शुरू हो गया है। भारत और इंग्लैंड बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से होगा, लेकिन इस वक्त भारत की ए टीम और इंग्लैंड लायंस के बीच मैच शुरू हो चुका है। इस मैच में उस खिलाड़ी ने ही धोखा दे दिया, जिससे सबसे ज्यादा उम्मीदें थी। यशस्वी जायसवाल इंडिया ए ओर से खेलते हुए भी काफी सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए। 

भारतीय टीम को मिली खराब शुरुआत

भारत की ए टीम की कमान अभिमन्यु ईश्वरन को दी गई है। साथ ही कई ​टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी इस टीम में शामिल है। भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच जब मुकाबला शुरू हुआ तो कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने के लिए उतरे। जब टीम का स्कोर केवल 12 रन था, तब कप्तान ईश्वरन केवल 8 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन जायसवाल क्रीज पर टिके रहे। 

सस्ते में आउट हो गए यशस्वी जायसवाल

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए करुण नायर आए। दोनों ने कुछ देर तक तो जद्दोजहद की, लेकिन फिर यशस्वी जायसवाल भी चलते बने, जब टीम का स्कोर केवल 51 रन ही था। यशस्वी जायसवाल ने 55 बॉल पर 24 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और एक छक्का आया। उम्मीद की जा रही थी कि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज से पहले जायसवाल एक बड़ी और बेहतरीन पारी खेलेंगे, लेकिन वे इसमें नाकाम रहे। 

भारतीय टीम को लगे शुरुआती झटके

इसके बाद करुण नायर और सरफराज खान ने टीम को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन जायसवाल के रूप में जो झटका लगा है, वो काफी गहरा है। अभी ये तो नहीं पता कि भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलने के लिए मैदान में उतरेगी तो उसकी प्लेइंग इलेवन क्या होगी, लेकिन इतना जरूर तय है कि यशस्वी जायसवाल इस मैच में ओपनिंग करते हुए ही नजर आएंगे। अगर यही सिलसिला वहां भी जारी रहा तो फिर टीम इंडिया की टेंशन और भी बढ़ सकती है। 

आईपीएल में अच्छा खेलकर गए हैं जायसवाल

अभी आईपीएल में तो जायसवाल ने अपन टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छी बल्लेबाजी की है, लेकिन इंग्लैंड में अगर उनका बल्ला नहीं चला तो ये काफी दिक्कत वाली बात होगी। हालांकि अभी इस मैच की दूसरी पारी बाकी है और इसके बाद एक और मैच होगा, जिसमें जायसवाल के पास मौका होगा कि एक बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को थोड़ी सी राहत की सांस लेने का मौका दें।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल