1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई ने जिसको पूरी तरह से भुला दिया! उसी खिलाड़ी ने ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी

बीसीसीआई ने जिसको पूरी तरह से भुला दिया! उसी खिलाड़ी ने ठोक दी ताबड़तोड़ सेंचुरी

रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का आगाज हो चुका है। कई खिलाड़ी इस वक्त मैदान पर हैं, इसी बीच ईशान किशन ने पहले ही दिन सेंचुरी ठोकने में कामयाबी हासिल कर ली है।

ishan kishan- India TV Hindi
Image Source : GETTY ईशान किशन

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त बीच बीच में तीनों फॉर्मेट खेल रही है। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं, जो लगातार हर फॉर्मेट खेल रहे हैं, लेकिन बहुत सारे खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें बीसीसीआई ने किसी भी टीम में जगह नहीं दी है। अब उनके पास मौका आया है कि डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहतरीन खेल दिखाकर इसका जवाब दें। इस बीच ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी में शानदार शतक जड़ने का काम किया है। 

झारखंड से खेल रहे हैं ईशान किशन

ईशान किशन रणजी ट्रॉफी में अपनी टीम झारखंड के लिए खेल रहे हैं। ​तमिलनाडु और झारखंड के बीच खेले गए मुकाबले में ईशान किशन नंबर पांच पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 137 बॉल पर 101 रनों की शानदार पारी खेली। ईशान किशन ने 12 चौके और 2 छक्के लगाने का काम किया है। तमिलनाडु की गेंदबाजी के सामने झारखंड के बल्लेबाज ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए, लेकिन ईशान किशन ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की। 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं ईशान किशन

ईशान किशन को बीसीसीआई ने जैसे पूरी तरह से भुला दिया है। वे पूरी तरह से फिट हैं, डोमेस्टिक क्रिकेट भी खेल रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी भारत के लिए नहीं खेल पा रहे हैं। साल 2021 में अपना पहला वनडे और टी20 इंटरनेशनल में खेला था, लेकिन साल 2023 के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। बीच में तो बीसीसीआई ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया था, लेकिन उसके बाद उनकी इस लिस्ट में तो वापसी हो गई, लेकिन वे अभी तक इसके बाद भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए हैं। 

अब तक ऐसा रहा है ईशान किशन का प्रदर्शन

भारत के लिए दो वनडे मैच खेलने वाले किशन ने यहां 78 रन बनाए हैं। वनडे में अब तक 27 मैच खेलकर 933 रन बनाने का काम किया है। उन्होंने एक शतक और सात अर्धशतक लगाए हैं। टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो उन्होंने 32 मैच खेलकर 796 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि ईशान किशन की वापसी कब तक टीम इंडिया में हो पाती है। फिलहाल तो उन्हें जहां भी मौका मिले रन बनाने चाहिए, ताकि बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी की नजर उन पर पड़े। अभी तो उन्हें इंतजार का ही रास्ता अपनाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 

WTC Ank Talika: पाकिस्तान ने चैंपियन टीम को दी मात, अंक तालिका में हो गया बड़ा उलटफेर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित और कोहली को करारा झटका, शुभमन​ गिल की कुर्सी पर भी मंडराया खतरा

Latest Cricket News