भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया, लेकिन इस मैच में ईशान किशन ने अपनी 30 रनों की पारी के दौरान नया इतिहास रच दिया। उन्होंने ये 30 रन 10 गेंदों में बनाए और एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। किशन ने अपनी इस पारी के दौरान 2 छक्के और 3 चौके भी लगाए। इस तीन चौके और दो छक्कों के साथ ही उन्होंने मोहम्मद रिजवान और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज बने ईशान किशन
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20 मैच में ईशान किशन ने 3 शानदार चौके लगाए और इसके साथ ही वह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में फुल-मेंबर टीमों के बीच एक साल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2021 में कुल 119 चौके लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
किशन ने साल 2026 में अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 122 चौके लगाकर मोहम्मद रिजवान का 5 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मामले में जिम्बाब्वे के ब्रायन बेनेट साल 2025 में 109 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं चौथे नंबर पर भारत के सूर्यकुमार यादव हैं, उन्होंने साल 2022 में 106 चौके लगाए थे। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम साल 2021 में 99 चौके लगाकर पांचवें स्थान पर हैं।
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज (फुल मेंबर टीम)
- 122 चौके- ईशान किशन (2026)
- 119 चौके- मोहम्मद रिजवान (2021)
- 109 चौके- ब्रायन बेनेट (2025)
- 106 चौके- सूर्यकुमार यादव (2022)
- 99 चौके- बाबर आजम (2021)
ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे
इस पारी के दौरान ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2022 में 174 बाउंड्री लगाई थीं। ईशान साल 2026 में अब तक 34 मैचों में 177 बाउंड्री (122 चौके और 55 छक्के) लगाकर इस सूची में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में अभिषेक शर्मा 162 बाउंड्री के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
T20I में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले प्लेयर्स (फुल मेंबर)
- 177 - ईशान किशन (2026)
- 174 - सूर्यकुमार यादव (2022)
- 162 - अभिषेक शर्मा (2026)
- 161 - मोहम्मद रिजवान (2021)
- 139 - अभिषेक शर्मा (2025)
यह भी पढ़ें
शुभमन गिल रणजी मुकाबले में सिर्फ एक रन बनाकर हुए आउट, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज ने उड़ाया मिडिल स्टंप
नाथन लियोन 13 साल में पहली बार प्लेइंग इलेवन से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने खेला ऑल-पेस अटैक का दांव
Latest Cricket News