A
Hindi News खेल क्रिकेट कीवी गेंदबाज ने की भुवनेश्वर कुमार और चहल की बराबरी, अपने देश के लिए ऐसा करने वाला बना पहला खिलाड़ी

कीवी गेंदबाज ने की भुवनेश्वर कुमार और चहल की बराबरी, अपने देश के लिए ऐसा करने वाला बना पहला खिलाड़ी

NZ vs WI: न्यूजीलैंड की टीम ने अपने घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर लिया है। सीरीज के 5वें मुकाबले में कीवी टीम के तेज गेंदबाज जैकब डफी का कमाल देखने को मिला, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया।

Jacob Duffy- India TV Hindi Image Source : AP जैकब डफी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने घर पर खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ ये सीरीज 3-1 से जीतने में भी सफलता हासिल की। डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल ग्राउंड पर खेले गए सीरीज के आखिरी टी20 मैच में कीवी टीम की तरफ से तेज गेंदबाज जैकब डफी का गेंद से कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला। इस मैच में विंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर्स में 140 रनों का स्कोर बनाकर सिमट गई, जिसके बाद कीवी टीम ने इस टारगेट को 15.4 ओवर्स में आसानी से इस टारगेट को हासिल कर लिया। वहीं जैकब डफी इस मुकाबले में गेंद से एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब रहे।

जैकब डफी ने टिम साउदी को छोड़ा पीछे

31 साल के तेज गेंदबाज जैकब डफी का अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर अधिक बड़ा नहीं हैं। अपनी टी20 इंटरनेशनल का 38वां मुकाबला खेल रहे जैकब डफी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में जैसे ही चौथा विकेट हासिल किया, उसी के साथ वह न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी टिम साउदी को पीछे छोड़ने में भी कामयाब हो गए। न्यूजीलैंड के लिए टी20 इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड टिम साउदी के नाम पर था, जिन्होंने ये कारनामा चार बार किया था। वहीं जैकब डफी अब इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं, जिसमें वह पांच बार ये कारनामा अब तक करने में कामयाब हुए हैं।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा बार टी20 इंटरनेशनल में चार विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी

  • जैकब डफी - 5 बार
  • टिम साउदी - 4 बार
  • ईश सोढ़ी - 4 बार
  • लॉकी फर्ग्युसन - 3 बार
  • एडम मिल्ने - 3 बार
  • मिचेल सैंटनर - 3 बार

डफी ने इस मामले में की चहल और भुवनेश्वर की बराबरी

टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने के मामले में फुल मेंबर्स टीमों के प्लेयर्स को लेकर बात की जाए तो उसमें जैकब डफी ने युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अफगानिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी राशिद खान का नाम है जिन्होंने साल 2024 में चार बार टी20 इंटरनेशनल में एक मुकाबले में चार विकेट हासिल किए थे। वहीं डफी इस लिस्ट में तीन बार ये कारनामा करने के साथ भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें

सुरक्षा चिंताओं के बीच श्रीलंका क्रिकेट ने की अपने प्लेयर्स से बात, पाकिस्तान से अगले 2 वनडे पर लिया गया बड़ा फैसला

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पहला मुकाबला कब खेला जाएगा

Latest Cricket News