1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पहला मुकाबला कब खेला जाएगा

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस दिन दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा, पहला मुकाबला कब खेला जाएगा

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Nov 12, 2025 04:39 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 04:39 pm IST

IND vs PAK: वैभव सूर्यवंशी पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। ये मुकाबला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में खेला जाएगा।

vaibhav suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबले का मंच तैयार हो चुका है। दोनों टीमें आमने सामने होने जा रही हैं। इस बीच सबसे ज्यादा रोमांच इस बात का है कि भारत के युवा विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जब पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने होंगे तो उनकी क्या हालत करेंगे। हालांकि पाकिस्तान से पहले भारत को एक और मैच खेलना है, चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। 

14 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

एशिया कप राइजिंग स्टार्स का आगाज होने जा रहा है। इसका पहला मुकाबला 14 नवंबर को होना है। इसके बाद 16 नवंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारत की ए टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसकी कप्तानी ​जितेश शर्मा को सौंपी गई है, वहीं नमन धीर उपकप्तान होंगे। टीम में प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी को भी जगह दी गई है, यानी यही दोनों बल्लेबाज पारी का आगाज करते हुए दिखाई देंगे। इस दौरान सभी की नजर वैभव पर ही होगी। जो एक आक्रामक बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बना चुके हैं।

ऐसा है भारत का शेड्यूल

इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की बात की जाए तो पहले दिन यानी 14 नवंबर को भारत ए का मुकाबला यूएई की टीम से होगा। इसके बाद 16 नवंबर के बारे में हम आपको बता ही चुके हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाएगा। 18 नवंबर के दिन भारतीय टीम का ओमान से मुकाबला होना तय हुआ है। इसके बाद दोनों सेमीफाइनल 21 नवंबर को ही खेल जाएगा। जो भी दो टीमें इसमें जीतेंगी, उनके बीच 23 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा और नया चैंपियन भी मिल जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच एक मुकाबल तो पक्का है, लेकिन अगर दोनों टीमें आगे तक का सफर तय करने में कामयाब रही तो कुछ और मैचों में टक्कर हो सकती है, इसके लिए तैयार रहिएगा। 

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए भारत की टीम: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेट कीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।

यह भी पढ़ें 

IND vs SA: पहले टेस्ट में इस खिलाड़ी का खेलना पक्का, अभी से हो गया बड़ा खुलासा

ICC Rankings: बाबर आजम की मिट्टी पलीद, विराट कोहली को बिना खेले रैंकिंग में फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल