1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: बाबर आजम की मिट्टी पलीद, विराट कोहली को बिना खेले रैंकिंग में फायदा

ICC Rankings: बाबर आजम की मिट्टी पलीद, विराट कोहली को बिना खेले रैंकिंग में फायदा

 Published : Nov 12, 2025 01:51 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 01:51 pm IST

ICC Rankings: आईसीसी ने एक बार​ फिर से वनडे की रैंकिंग जारी कर दी है। इस दफा भी इसमें कई बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं। खास तौर पर विराट कोहली और बाबर आजम पर फोकस है।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

ICC ODI Rankings: आईसीसी ने एक बार फिर से अपनी रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार वनडे की रैंकिंग काफी रोचक नजर आ रही है। जहां एक ओर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा बरकरार है, वहीं बिना कोई मैच खेले विराट कोहली को भी हल्का सा फायदा मिला है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की गिरावट का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वे इस बार दो स्थान नीचे आ गए हैं। 

रोहित शर्मा आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक वनडे बल्लेबाज

इस वक्त लगातार मैच खेले जा रहे हैं और हर सप्ताह आने वाले आईसीसी की रैंकिंग में भी बदलाव नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 781 रेटिंग के साथ पहले नंबर पन बने हुए हैं। उन्हें फिलहाल कोई खतरा भी नजर नहीं आता। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 764 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा जमाए हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 746 की रेटिंग लेकर तीसरे स्थान पर हैं। टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान शुभमन गिल अभी भी नंबर 4 पर ही हैं। हालांकि अभी कुछ ही दिन पहले तक वे पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए थे, लेकिन अब वे लगातार नीचे आते चले जा रहे हैं। 

विराट कोहली को इस बार दो स्थानों का फायदा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली को इस बार एक स्थान का फायदा मिल गया है। उनकी रेटिंग तो 725 की ही है, लेकिन अब वे छठे से सीधे नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के चरिथ असलंका की बात की जाए तो वे अब एक स्थान आगे पहुंच गए हैं। वे 710 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर हैं। दरअसल विराट कोहली ने इस बीच कोई मैच नहीं खेला, इसके बाद भी वे आगे कैसे बढ़ गए, ये सवाल जरूर आ रहा होा। ये सब हुआ है बाबर आजम की वजह से। बाबर आजम इस बार दो स्थान नीचे आ गए हैं। उनकी रेटिंग अब 709 की ही रह गई है। यानी वे सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। बाबर नीचे आ गए हैं, इसलिए विराट कोहली को बैठे बिठाए एक स्थान का फायदा मिल गया है। 

ट्रेविस हेड और रचिन रवींद्र को दो स्थानों का फायदा

बाकी टॉप 10 की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ट्रेविस हेड ने दो स्थानों की छलांग मारी जरूर है, लेकिन वे अभी 11वें ही स्थान पर पहुंच पाए हैं। उनकी रेटिंग 653 की है। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र को भी दो स्थानों का फायदा मिला है। वे 652 की रेटिंग के साथ नंबर 12 पर पहुंच गए हैं। आने वाले दिनोंं में जो और वनडे मैच होंगे, उसके बाद फिर से रैंकिंग में बदलाव होगा। 

यह भी पढ़ें 

एशिया कप में भारत से मिली हार के बाद अब बिलबिलाया पाकिस्तानी गेंदबाज, बोले- कोई माफी नहीं

रोहित शर्मा खेलेंगे ये डोमेस्टिक टूर्नामेंट, विराट कोहली को भी BCCI का सख्त फरमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल