1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जेम्स एंडरसन का फ्लॉप शो, The Hundred के डेब्यू में नहीं चला जादू, 20 गेंदों में लुटाए इतने रन

जेम्स एंडरसन का फ्लॉप शो, The Hundred के डेब्यू में नहीं चला जादू, 20 गेंदों में लुटाए इतने रन

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 43 साल की उम्र में The Hundred टूर्नामेंट में अपने डेब्यू किया। पहले मैच में उनकी गेंदबाजी बेहद साधारण रही।

James Anderson- India TV Hindi
Image Source : GETTY जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड में इन दिनों द हंड्रेड के पांचवें सीजन के मुकाबले के खेले जा रहे हैं। इस सीजन का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स और सदर्न ब्रेव के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड के 43 वर्षीय तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने द हंड्रेड में अपना डेब्यू किया। वह इस सीजन मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स की टीम का हिस्सा हैं। लेकिन डेब्यू मैच में एंडरसन का जादू नहीं चला और गेंदबाजी में वह काफी महंगे साबित हुए। इस मैच में सदर्न ब्रेव ने मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स को एक विकेट से हराया।

फिल साल्ट ने लगाया दमदार अर्धशतक

मुकाबले की बात करें तो सदर्न ब्रेव के कप्तान जेम्स विंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी मैनचेस्टर की टीम को पहला झटका 15 के स्कोर पर लगा, जब मैथ्यू हर्स्ट 3 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद कप्तान फिल साल्ट और जोस बटलर के बीच 48 रन की पार्टनरशिप हुई। बटलर 18 गेंदों में 22 रन बनाकर चलते बने। चार नंबर पर बैटिंग करने आए हेनरिक क्लासेन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 16 गेंदों पर 15 रन बनाकर चलते बने। टीम के लिए फिल साल्ट ने सबसे ज्यादा 41 गेंदों पर 60 रन बनाए, इस दौरान वह 4 चौके और 2 छक्के लगाने में कामयाब रहे। वहीं अंत में मार्क चैपमैन ने 12 गेंदों में 2 छक्के की मदद से 22 रन का योगदान दिया। 100 गेंद खेलने के बाद मैनचेस्टर की टीम 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाने में कामयाब रही।

सदर्न ब्रेव को मिली रोमांचक जीत

टारगेट का पीछा करने उतरी सदर्न ब्रेव की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। उनकी टीम पारी की शुरुआत से ही विकेट गंवाती रही। उनके बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीम के सिर्फ 4 बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर तक पहुंच पाए। जेसन रॉय टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उन्होंने 22 गेंदों पर 30 रन बनाए। उनके अलावा लीयूस डु प्लॉय ने 25, लॉरी इवांस 13 और क्रेग ओवरटन ने 18 रन का योगदान दिया। सदर्न ब्रेव ने 99 गेंदों में इस टारगेट को हासिल किया।

द हंड्रेड के डेब्यू मैच में काफी महंगे साबित हुए जेम्स एंडरसन

जेम्स एंडरसन की बात करें तो वह इस मैच में गेंदबाजी के दौरान काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने 20 गेंदें फेंकी, जहां उन्होंने 36 रन लुटाए। उनकी गेंदों पर 5 चौके और एक छक्का लगा। इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। उनकी इस गेंदबाजी को देखने को बाद आने वाले मैचों में उन्हें मौका मिलता है या नहीं यह देखने लायक बात होगी। स्कॉट करी मैनचेस्टर के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 20 गेंदों में 28 रन खर्च करके 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सोनी बेकर और नूर अहमद ने दो-दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें

न्यूजीलैंड को दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, इस वजह से कप्तान ही हो गया बाहर

वर्ल्ड क्रिकेट का दिग्गज खिलाड़ी, 43 साल की उम्र में 100 गेंदों के टूर्नामेंट में कर रहा डेब्यू

Latest Cricket News