A
Hindi News खेल क्रिकेट जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार को छोड़ा पीछे, 2 विकेट लेकर ही T20I में कर डाला कमाल

जसप्रीत बुमराह ने भुवनेश्वर कुमार को छोड़ा पीछे, 2 विकेट लेकर ही T20I में कर डाला कमाल

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में दो विकेट चटकाए हैं और उन्होंने विकेटकीपर मोहम्मद हारिस और सूफियान मुकीम के विकेट चटकाए हैं।

jasprit bumrah- India TV Hindi Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah: भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 127 रन बनाए हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज रन बनाने के लिए जूझते हुए नजर आए और भारतीय स्पिनर्स को ठीक तरह से नहीं खेल पाए। मैच में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट हासिल किए हैं।

अपने पहले ही ओवर में बुमराह ने हासिल किया था विकेट

जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में विकेटकीपर मोहम्मद हारिस का विकेट हासिल कर लिया। इसके बाद उन्होंने फखर जमां जैसे बल्लेबाजों को भी परेशान किया। वहीं मैच के अपने आखिरी ओवर में उन्होंने सूफियान मुकीम को आउट किया। इस तरह से उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में कुल 28 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

भुवनेश्वर कुमार को किया पीछे

इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार को पीछे कर दिया। बुमराह के नाम अब T20I क्रिकेट में कुल 92 विकेट हो गए हैं। वहीं भुवी के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 90 विकेट दर्ज हैं।

भारतीय टीम के लिए T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर:

बॉलर विकेट
अर्शदीप सिंह 99
युजवेंद्र चहल 96
हार्दिक पांड्या 95
जसप्रीत बुमराह 92
भुवनेश्वर कुमार 90

भारतीय टीम की हैं अहम कड़ी

जसप्रीत बुमराह ने भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2016 में डेब्यू किया था और इसके बाद से ही वह टीम की अहम कड़ी बने हुए हैं। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई मैच जिताए हैं और उनकी यॉर्कर गेंद का कोई भी सानी नहीं है। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 90 T20I मैचों में कुल 92 विकेट चटकाए हैं।

पाकिस्तान ने बनाए सिर्फ 127 रन

पाकिस्तानी टीम की तरफ से साहिबजादा फरहान ने पहले बैटिंग करते हुए 40 रन बनाए। इसके बाद फखर जमां ने 17 रन बनाए। वहीं अंत में शाहीन शाह अफरीदी ने 16 गेंदों में 33 रन बनाए, जिसमें चार छक्के शामिल रहे। इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम 127 रन बना पाई। भारत के लिए कुलदीप यादव सबसे बडे़ हीरो साबित हुए। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए। वहीं बुमराह और अक्षर पटेल के खाते में दो-दो विकेट गए। भारतीय स्पिनर्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का नमूना पेश किया।

यह भी पढ़ें:

ब्लंडर! पाकिस्तान के नेशनल एंथम की जगह ये क्या बजा दिया? गलती से चल गया आइटम सॉन्ग

ना कोई बात, ना मिलाया हाथ, कप्तान सूर्या ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा को मारा इग्नोर

Latest Cricket News