1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ब्लंडर! पाकिस्तान के नेशनल एंथम की जगह ये क्या बजा दिया? गलती से चल गया आइटम सॉन्ग

ब्लंडर! पाकिस्तान के नेशनल एंथम की जगह ये क्या बजा दिया? गलती से चल गया आइटम सॉन्ग

 Written By: Govind Singh
 Published : Sep 14, 2025 09:18 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 09:23 pm IST

भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के राष्ट्रगान की जगह एक गाना बजने लगा। इसके बाद तुरंत ही इस गलती को ठीक किया गया।

india vs pakistan- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें Image Source : AP

India vs Pakistan T20 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 एशिया कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।

पाकिस्तानी राष्ट्रगान से पहले बजा गाना

क्रिकेट के मैदान पर जब भी दो टीमों के बीच मैच होता है, तो दोनों देशों का राष्ट्रगान बजाया जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान बजना था। इसके बाद भारत का। लेकिन जब पाकिस्तानी नेशनल एंथम बजने की बारी आई, तो उससे पहले एक अलग आइटम सॉन्ग बज गया। करीब चार सेकेंड तक यह गाना बजा। इसके बाद असमंजस की स्थिति हो गई। फिर तुरंत ही इस गलती को ठीक कर लिया गया और पाकिस्तान का सही राष्ट्रगान बजाया गया।

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर और अपडेट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

एशिया कप 2025 में दोनों टीमों ने जीत के साथ की शुरुआत

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं। मौजूदा एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई की टीम को 9 विकेट से शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में ओमान को 93 रनों से हराया।

भारतीय टीम है एशिया कप 2025 का खिताब जीतने की दावेदार

टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को मिली है। टीम के पास स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। आईसीसी टी20 पुरुष टीम रैंकिंग में भारतीय टीम पहले नंबर पर मौजूद है और एशिया कप 2025 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है। दूसरी तरफ पाकिस्तानी टीम ने हाल ही में ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें:

हार्दिक पांड्या ने सैम अयूब का विकेट के लेकर किया कमाल, ऐसा करने वाले बने सिर्फ दूसरे भारतीय

ना कोई बात, ना मिलाया हाथ, कप्तान सूर्या ने पाकिस्तान के सलमान अली आगा को मारा इग्नोर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल