1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: 500 विकेट के आंकड़े से कितने दूर हैं जसप्रीत बुमराह, अभी तक सिर्फ 7 भारतीय कर पाएं ये कारनामा

IND vs ENG: 500 विकेट के आंकड़े से कितने दूर हैं जसप्रीत बुमराह, अभी तक सिर्फ 7 भारतीय कर पाएं ये कारनामा

T20 World Cup 2026: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को इस वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरा करने का अच्छा मौका है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को खेला जाएगा। ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें फाइनल में जगह पक्की करना चाहेगी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक खास कीर्तिमान बनने का मौका होगा। इस मैच में एक विकेट लेकर वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट पूरा कर सकते हैं। अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ 7 भारतीय गेंदबाज इस उपलब्धि को अपने नाम कर पाए हैं।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कौन है?

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में अनिल कुंबले टॉप पर हैं। उन्होंने साल 1990 से 2008 के बीच 403 मैचों में 30.09 की औसत के साथ 956 विकेट हासिल किए हैं। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने अपने इंटरनेशनल करियर में 287 मुकाबलों में 25.8 की औसत के साथ 765 विकेट हासिल किए थे। हरभजन ने इंटरनेशनल करियर में 717 विकेट हासिल किए थे। वहीं कपिल देव ने 687 विकेट अपने नाम किए थे।

रवींद्र जडेजा ने साल 2009 से अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 373 मैचों में 634 विकेट चटकाए थे। वहीं जहीर खान ने साल 2000 से 2014 के बीच 309 इंटरनेशनल मैचों 610 विकेट अपने नाम किए थे। जवागल श्रीनाथ ने साल 1991 से 2003 के बीच 296 इंटरनेशनल मैचों में 551 विकेट अपने नाम किए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह के आंकड़े

जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। कुल मिलाकर उन्होंने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 499 विकेट हासिल कर चुके हैं। अब देखना ये होगा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इस उपलब्धि को अपने नाम कर पाते हैं।

इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन इस टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा है?

इस वर्ल्ड कप में अभी तक इंग्लैंड और टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं टीम इंडिया को इस वर्ल्ड कप में एकमात्र हार साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उसके अलावा टीम इंडिया ने अभी तक सभी मैचों में जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने सुपर-8 स्टेज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की थी।

यह भी पढ़ें

पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव

टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से क्यों बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया? ट्रैविस हेड ने बताई टीम की बड़ी कमजोरी

Latest Cricket News