1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

DC vs MI: जसप्रीत बुमराह के पास बड़ा कारनामा करने का मौका, इस लिस्ट में पहुंच सकते हैं दूसरे नंबर पर

IPL 2026 में 4 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच में MI के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ा कारनामा करने का मौका है।

Jasprit Bumrah- India TV Hindi
Image Source : AP जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah Record: IPL 2026 का आठवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह आईपीएल के इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं। इस लिस्ट में टॉप पर भुवनेश्वर कुमार का नाम है, लेकिन भुवी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए बुमराह को काफी मेहनत करनी होगी।

इस खास लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच सकते हैं जसप्रीत बुमराह

आईपीएल के इतिहास में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज है। भुवी ने इस लीग में अब तक 191 मैच खेले हैं और वहां उन्हें 199 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी लिस्ट में दूसरे नंबर पर ड्वेन ब्रावो और जसप्रीत बुमराह का नाम है। दोनों ही गेंदबाजों ने अब तक 183-183 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में बुमराह अगर दिल्ली के खिलाफ मैच में एक विकेट लेते हैं तो वह ब्रावो से आगे निकल जाएंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मलिंगा का नाम है, जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 170 विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल में बतौर तेज गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट

  • भुवनेश्वर कुमार: 199 विकेट
  • ड्वेन ब्रावो: 183 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह: 183 विकेट
  • लसिथ मलिंगा: 170 विकेट
  • हर्षल पटेल: 151 विकेट

टी20 फॉर्मेट में कैसे हैं बुमराह के आंकड़े

टी-20 फॉर्मेट में बुमराह ने 271 मैच की 268 पारियों में अब तक 345 विकेट लिए हैं। अगर वह दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। भारत के लिए सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। उन्होंने अब तक टी20 में 330 मैच की 326 पारियों में 386 विकेट लिए हैं। चहल का रिकॉर्ड तोड़ने से बुमराह अभी काफी दूर हैं। लेकिन अगले मैच में वह पांच विकेट लेकर 350 विकेट का आंकड़ा पूरा कर सकते हैं।

मुंबई और दिल्ली के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद

आईपीएल 2026 में 04 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमें इस सीजन अब तक एक-एक मैच खेल चुकी हैं। मुंबई ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था। वहीं दिल्ली ने अपने पहले मैच में लखनऊ को 6 विकेट से हराया था। अब इस मैच में कौन सी टीम जीतेगी ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

CSK vs PBKS: चेपॉक में आएगा संजू सैमसन का तूफान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी

CSK vs PBKS: आज खेलेंगे एमएस धोनी? पहले मैच में क्यों हो गए थे बाहर

Latest Cricket News