1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. CSK vs PBKS: चेपॉक में आएगा संजू सैमसन का तूफान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी

CSK vs PBKS: चेपॉक में आएगा संजू सैमसन का तूफान, पूर्व भारतीय क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Apr 03, 2026 03:31 pm IST,  Updated : Apr 03, 2026 03:34 pm IST

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना दूसरा मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलेगी। इससे पहले चेन्नई को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

Sanju Samson: IPL 2026 का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में चेन्नई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स से खेला था और वहां उन्हें 8 विकेट से हार मिली थी। इस हार के बाद अब चेन्नई की नजरें वापसी करने पर होंगी। चेन्नई की टीम अब पंजाब के खिलाफ मैच में वापसी करना चाहेगी। अगर इस मैच में चेन्नई को जीत दर्ज करनी है तो वहां संजू सैमसन की भूमिका काफी अहम रहने वाली है। संजू सेमसन पहले मैच में बल्लेबाज के तौर पर फेल रहे थे, ऐसे में वह इस मैच में जरूर वापसी करना चाहेंगे।

के श्रीकांत ने संजू सैमसन को लेकर क्या भविष्यवाणी की?

CSK vs PBKS मैच से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत ने भविष्यवाणी की है इस मैच में संजू सैमसन के बल्ले से तूफानी पारी आने जा रही है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा कि संजू इस मैच में पंजाब किंग्स को फोड़ डालेंगे। टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन से चेन्नई सुपर किंग्स को काफी उम्मीदें हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मुकाबले में संजू फ्लॉप रहे थे। वह 7 गेंदों में सिर्फ 6 रन बनाकर नांद्रे बर्गर की गेंद पर आउट हो गए थे। लेकिन अब श्रीकांत की माने तो चेपॉक में संजू सैमसन बल्ले से कहर बरपाएंगे।

संजू सैमसन पंजाब के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं बड़ी पारी- के श्रीकांत

श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मैच चेपॉक में होगा, ये वही विकेट है जहां संजू सैमसन ने टी20 वर्ल्ड कप में वापसी की थी और प्लेयर ऑफ द सीरीज जीता था। वह निश्चित तौर पर एक धांसू पारी खेलने जा रहे हैं। यह उनके शानदार फॉर्म में वापसी के लिए आदर्श विकेट है। संजू को शुरुआती 4-5 गेंदों को देखने के बाद विध्वंसक अवतार में आना चाहिए। मुझे भरोसा है कि वह पंजाब किंग्स को फोड़ डालेंगे। सीएसके बनाम पंजाब किंग्स मुकाबले को लेकर श्रीकांत की भविष्यवाणी है कि हाई स्कोरिंग मैच होगा क्योंकि दोनों ही टीमें बड़ा स्कोर खड़ा करने की क्षमता रखती हैं।

220 रन बनाने वाली टीम मैच जीत जाएगी 

श्रीकांत ने कहा कि कागजों पर पंजाब किंग्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिखता है लेकिन परिस्थितियां चेन्नई सुपर किंग्स के पक्ष में हैं, खासकर तब जब संजू सैमसन अगर फॉर्म में आ जाएं। उन्होंने कहा कि जो भी टीम 220 रन बनाएगी, वह मैच जीतेगी। दोनों ही टीमें ये करने में सक्षम हैं। मैच फिफ्टी-फिफ्टी है। कागजों पर पंजाब किंग्स फेवरेट्स हो सकती है लेकिन अच्छी बैटिंग पिच पर चेन्नई अच्छा करेगी। यहां तक कि पिछले साल भी ऐसा ही हुआ था। अगर संजू सैमसन का बल्ला चल गया तो पंजाब किंग्स में उनका मुकाबला करने के लिए कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें

CSK vs PBKS: चेपॉक का ​किला हो चुका है ध्वस्त, नए अवतार में नजर आएगा चेन्नई का स्टेडियम

CSK vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच, अब तक रही है बराबरी की टक्कर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल