महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। भारत को इस मैच में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार शुरुआत दिलाई। लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद जेमिमा रोड्रिग्ज से सभी को काफी उम्मीदें थी लेकिन फाइनल मैच में उनका बल्ला नहीं चला।
फाइनल में बड़ी पारी नहीं खेल पाई जेमिमा रोड्रिग्ज
फाइनल मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज नंबर 3 पर बैटिंग करने के लिए उतरी। सेमीफाइनल मैच में उन्होंने नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए शानदार शतक लगाया था। ऐसे में फाइनल में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन इस मैच में उनका बल्ला नहीं चला और वह 24 रन बनाकर आउट हुई। आयबोंगा खाका की गेंद पर साउथ की कप्तान लौरा वूलवार्ट ने शानदार कैच पकड़ा। वहीं आउट होने के बाद जेमिमा काफी निराश होकर पवेलियन लौटी।
फाइनल में भारत के दो बल्लेबाजों ने लगाया अर्धशतक
फाइनल मैच में टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। पूरे 50 ओवर बैटिंग करने के बाद भारतीय टीम 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाने में कामयाब रही। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से दो बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाया। सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 87 रन की पारी खेली। वहीं दीप्ति शर्मा ने 100 के स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाए। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 24 गेंद पर 34 रन की पारी खेली।
सेमीफाइनल में जेमिमा ने लगाया था शानदार शतक
सेमीफाइनल मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने 134 गेंदों में 127 रन की पारी खेली थी। उनकी इस पारी के बदौलत भारत ने उस मैच में 339 रन के रिकॉर्ड टारगेट को बेहद आसानी से हासिल किया था। जेमिमा के अलावा इस मैच में हरमनप्रीत कौर ने भी 88 गेंदों में 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा इस मैच में 16 गेंदों में 26 रन बनाए थे। फाइनल मैच की बात करें तो वहां टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला।
यह भी पढ़ें
अभिषेक शर्मा ने 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त, बन गए इस मामले में नंबर-1 भारतीय खिलाड़ी
शैफाली ने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में बल्ले से किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया 8 साल पुराना रिकॉर्ड
Latest Cricket News