A
Hindi News खेल क्रिकेट IND-A vs PAK-A: जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

IND-A vs PAK-A: जितेश शर्मा ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, विरोधी कप्तान से नहीं मिलाए हाथ

एशिया कप राइजिंग सुपर स्टार्स 2025 में भारतीय कप्तान जितेश शर्मा ने पाकिस्तानी-ए के कप्तान इरफान खान से हाथ नहीं मिलाए हैं और अपने सीनियर्स द्वारा शुरू की गई परंपरा को जारी रखा है।

jitesh sharma- India TV Hindi Image Source : @BCCI X जितेश शर्मा

एशिया कप राइजिंग सुपर स्टार्स 2025 में भारत-ए की टीम जितेश शर्मा की कप्तानी में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई की टीम को 148 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अब इस समय भारतीय-ए टीम का सामना पाकिस्तानी-ए की टीम से हो रहा है। इस मैच में भारतीय-ए की टीम बिल्कुल अपनी सीनियर टीम के नक्शेकदम पर चली। जब कप्तान जितेश सहित बाकी टीम ने हाथ मिलाने से परहेज किया।  राष्ट्रगान के बाद दोनों टीमें अपने-अपने रास्ते चली गईं। मैच में पाकिस्तानी-ए टीम के कप्तान इरफान खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

जितेश शर्मा ने विरोधी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ

जितेश शर्मा एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टी20 टीम में विकेटकीपर के तौर पर मौजूद थे और मौजूदा टूर्नामेंट में भारत-ए के कप्तान हैं। उन्होंने टॉस के समय पाकिस्तान-ए के कप्तान इरफान खान से हाथ नहीं मिलाया।

एशिया कप 2025 में दोनों टीमों के बीच नहीं हुआ था हैंडशेक

सितंबर में एशिया कप के दौरान भारतीय सीनियर टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल तीन मुकाबले हुए थे और तीनों में ही यह चलन देखने को मिला था, जब दोनों टीमों के बीच मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक नहीं हुआ था।

मोहसिन नकवी ने अभी तक भारत को नहीं दी एशिया कप की ट्रॉफी

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पड़ोसी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारत से पिटने के बाद पाकिस्तान लगातार अलग राग अलाप रहा है। तब से ही भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं और इसका असर क्रिकेट में भी देखने को मिला। जब भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती थी और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था। तब नकवी गुस्से में ट्रॉफी लेकर चले गए थे और उन्होंने अब तक एशिया कप की ट्रॉफी भारतीय टीम को नहीं सौंपी है।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

IND A vs PAK A Live Score

वैभव सूर्यवंशी ने 160 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन, पारी में जड़े इतने चौके-छक्के

Latest Cricket News