IND A vs PAK A Cricket Match Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में पाकिस्तान-ए ने इंडिया-ए को 8 विकेट से हरा दिया है। माज सदाकत ने 79 रनों की नाबाद पारी खेली। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय पारी 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर में 136 रनों पर सिमट गई। वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। वहीं, नमन धीर ने 35 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 13.2 ओवर में ही 137 रनों का लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।