1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने ओवल टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सिर्फ 29 रनों की पारी से छोड़ दिया सचिन तेंदुलकर को पीछे

जो रूट ने ओवल टेस्ट में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सिर्फ 29 रनों की पारी से छोड़ दिया सचिन तेंदुलकर को पीछे

IND vs ENG: ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी जो रूट भले ही 29 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन वह सचिन तेंदुलकर को एक खास लिस्ट में पीछे छोड़ने में जरूर कामयाब रहे।

Joe Root- India TV Hindi
Image Source : GETTY जो रूट

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में लगातार अपने करियर में उपलब्धि हासिल करते जा रहे हैं। ओवल के मैदान पर खेले जा रहे भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के आखिरी मुकाबले के दूसरे दिन के खेल में जब इंग्लैंड टीम अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तो उसमें रूट एक खास लिस्ट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने में कामयाब हो गए। रूट अब टेस्ट क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

सचिन को छोड़ा पीछे, पहले नंबर से सिर्फ 34 रन दूर

ओवल टेस्ट मैच में जो रूट को घर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर दूसरे नंबर पर काबिज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ने के लिए 22 रनों की दरकार थी जो उन्होंने इंग्लैंड टीम की पारी के 33वें ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर चौका लगाने के साथ हासिल कर लिया। सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में घर पर कुल 7216 रन बनाए थे वहीं अब रूट के नाम कुल अब 7224 टेस्ट रन घर पर दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग काबिज हैं, जिन्होंने टेस्ट में घर पर कुल 92 मैचों में 7258 रन बनाए हैं और रूट के पास ओवल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पोंटिंग को पीछे छोड़कर पहली पोजीशन हासिल करने का मौका होगा जिसके लिए उन्हें सिर्फ 34 रनों की और दरकार है।

घर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 7258 रन (92 टेस्ट मैच)
  • जो रूट (इंग्लैंड) - 7224 रन (84 टेस्ट मैच)*
  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 7216 रन (94 टेस्ट मैच)
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) - 7167 रन (81 टेस्ट मैच)
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) - 7035 रन (88 टेस्ट मैच)

घर पर भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे करने वाले बने इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी

जो रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए भारत के खिलाफ घर पर 2000 या उससे अधिक टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रूट ऐसा कारनामा करने भारत के खिलाफ वर्ल्ड क्रिकेट में भी पहले खिलाड़ी हैं। वहीं अब तक सिर्फ 2 ही खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हुए हैं जो किसी विरोधी टीम के खिलाफ घर पर 2000 प्लस रन बनाने में कामयाब हुए हैं। रूट से पहले ये कारनामा सर डॉन ब्रैडमैन ने किया था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में कुल 2354 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें

IND vs ENG: आकाश दीप ने डकेट को आउट करते दिया हैरान करने वाला सेंडऑफ, केएल राहुल को खींचकर बुलाना पड़ा वापस; देखें VIDEO

IND vs ENG: अंग्रेज बल्लेबाजों ने उड़ाई टीम इंडिया की ​ध​ज्जियां, गेंदबाजों के धागे ही खोलकर रख दिए

Latest Cricket News