1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स टेस्ट में मैदान पर उतरते ही रूट करेंगे पोंटिंग-वॉ की बराबरी, सचिन और एंडरसन से रह जाएंगे सिर्फ पीछे

लॉर्ड्स टेस्ट में मैदान पर उतरते ही रूट करेंगे पोंटिंग-वॉ की बराबरी, सचिन और एंडरसन से रह जाएंगे सिर्फ पीछे

इंग्लैंड की टीम 27 अगस्त से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर खेलना है, जिसमें उनके कप्तान जो रूट मैदान पर उतरने के साथ रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे।

Joe Root- India TV Hindi
Image Source : AP जो रूट

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड ने जो रूट की कप्तानी में खेलते हुए सिर्फ तीन दिनों के अंदर ही अपने नाम करने के साथ सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया था। वहीं अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स के स्टेडियम में 27 अगस्त से लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जो रूट के पास बल्ले से जहां कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका रहने वाला है तो वहीं वह जब मैदान पर खेलने के उतरेंगे तो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे जिसमें वह इसके अलावा रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे।

रूट मैदान पर उतरते ही स्टुअर्ट ब्रॉड को छोड़ेंगे पीछे

जो रूट को लेकर बात की जाए तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में अभी 167 मैचों के साथ स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ बराबरी पर हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में खेलने उतरने के साथ रूट ब्रॉड को पीछे छोड़ देंगे जिसमें वह ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और स्टीव वॉ की बराबरी कर लेंगे। इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में जो रूट सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन से पीछे रह जाएंगे। सचिन जहां इस लिस्ट में 200 टेस्ट मुकाबले खेलने के साथ पहली पोजीशन पर काबिज हैं जबकि जेम्स एंडरसन 188 टेस्ट मैच खेलने के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • सचिन तेंदुलकर (भारत) - 200 टेस्ट मैच
  • जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड) - 188 टेस्ट मैच
  • रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 168 टेस्ट मैच
  • स्टीव वॉ (ऑस्ट्रेलिया) - 168 टेस्ट मैच
  • स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) - 167 टेस्ट मैच
  • जो रूट (इंग्लैंड) - 167 टेस्ट मैच

एक फिफ्टी लगाते ही सचिन को छोड़ देंगे जो रूट पीछे

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में जो रूट अभी सचिन तेंदुलकर के साथ संयुक्त रूप से पहली पोजीशन पर हैं, जिसमें वह लॉर्ड्स टेस्ट में यदि पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब होते हैं तो वह सचिन को पीछे छोड़ इस लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज होने के साथ इतिहास रच देंगे।

ये भी पढ़ें

मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा का विकेट हासिल करने लिए बुना जाल, ऋषभ पंत ने काम को दिया अंजाम; देखें VIDEO

भारतीय टीम के लिए कोलंबो टेस्ट में मौसम बढ़ाने वाला है टेंशन, 5वें दिन के खेल में हर घंटे बारिश का रहेगा यह अनुमान

Latest Cricket News