1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा का विकेट हासिल करने लिए बुना जाल, ऋषभ पंत ने काम को दिया अंजाम; देखें VIDEO

मानव सुथार ने पासिंदु सूरियाबंदारा का विकेट हासिल करने लिए बुना जाल, ऋषभ पंत ने काम को दिया अंजाम; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 26, 2026 07:36 pm IST,  Updated : Aug 26, 2026 07:36 pm IST

कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने अहम मौके पर श्रीलंकाई बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदारा को स्टंप आउट करने के लिए अपने बुने जाल में जिस तरह से फंसाया उसकी तारीफ अब हर जगह देखने को मिल रही है।

India vs Sri Lanka, Colombo Test- India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो टेस्ट Image Source : AFP

भारत और श्रीलंका के बीच में खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के एसएससी ग्राउंड पर खेला जा रहा जिसके चौथे दिन का खेल आखिर सेशन में आई बारिश के चलते जल्दी खत्म हो गया। श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब 16 रनों की बढ़त हासिल है। वहीं चौथे दिन के खेल में श्रीलंका की तरफ से बल्ले से पासिंदु सूरियाबंदारा के बल्ले से 92 रनों की पारी देखने को मिली जिसमें उनको मानव सुथार ने ऋषभ पंत के हाथों स्टंपिंग आउट कराने में अहम भूमिका अदा की जिससे टीम इंडिया को दिन का खेल खत्म होने से पहले एक बड़ा विकेट हासिल हुआ। मानव सुथार ने पासिंदु का विकेट हासिल करने से पहले उनके लिए जाल बुना जिसमें वह उनको फंसाने में पूरी तरह से कामयाब रहे।

पासिंदु को अचानक मानव ने फेंकी ऑफ स्टंप से बाहर गेंद

मानव सुथार का श्रीलंका के दौरे पर अभी तक दोनों टेस्ट मुकाबलों में गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके दम पर वह सभी को प्रभावित करने में भी कामयाब हुए हैं। मानव ने चौथे दिन के खेल में जब पासिंदु का विकेट हासिल किया तो उससे पहले वह काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, जिसमें स्पिनर्स के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करते दिखे। मानव सुथार की गेंदबाजी के खिलाफ पासिंदु पिछले कई ओवर्स से लगातार आगे बढ़ने के साथ गेंद को वहीं पर रोक दे रहे थे, जिसमें वह गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप के बीच की होती थी। मानव सुथार जो राउंड द विकेट गेंदबाजी कर रहे थे उन्होंने पारी के 61वें ओवर की तीसरी गेंद जिसपर पासिंदु ने आगे बढ़कर फिर से गेंद को वहीं रोकने का प्रयास किया तो इस बार मानव सुथार ने ऑफ स्टंप के काफी दूर उनसे गेंद फेंकी जिसको विकेटकीपर ऋषभ पंत अपने दस्तानों में पकड़ने के साथ गेंद को विकेट में लगाने में बिल्कुल भी देर नहीं लगाई।

मानव के कंधों पर पांचवें दिन बड़ी जिम्मेदारी

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में मानव सुथार ने पहली पारी की गेंदबाजी में जहां तीन विकेट हासिल कर चुके हैं तो वहीं दूसरी पारी में अब तक वह 2 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में पांचवें दिन के खेल में उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली हैं जिसमें टीम इंडिया को श्रीलंकाई दूसरी पारी में चार विकेट और हासिल करने हैं, ताकि टीम इंडिया को अब चौथी पारी में कम टारगेट मिले जिससे वह उसे आसानी से हासिल करने के साथ यह सीरीज 2-0 से जीतने में कामयाब हो सके।

ये भी पढ़ें

कोलंबो टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने लपका जोरदार कैच, मैदान पर रह गए सभी हैरान; देखें VIDEO

जसप्रीत बुमराह का सिंहासन हाथ से निकला, 36 साल के खिलाड़ी ने पहली बार कर लिया कब्जा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल