1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL कोलंबो टेस्ट में बारिश के चलते चौथे दिन का खेल हुए खत्म, श्रीलंका के पास है 16 रनों की बढ़त

IND vs SL कोलंबो टेस्ट में बारिश के चलते चौथे दिन का खेल हुए खत्म, श्रीलंका के पास है 16 रनों की बढ़त

 Written By: Vanson Soral
 Updated : Aug 26, 2026 06:23 pm IST

भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के चलते जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया है। श्रीलंका ने फॉलोऑन मिलने के बाद दिन का खेल खत्म होने पर अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब 16 रनों की बढ़त है।

IND vs SL - India TV Hindi
भारत बनाम श्रीलंका Image Source : AFP

कोलंबो में भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल आखिरी सेशन में आई बारिश के चलते जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया। श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी में फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब कुल 16 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। भारतीय टीम की नजरें अब पांचवें दिन के खेल में बाकी के चार विकेट जल्दी हासिल करने पर रहने वाली हैं ताकि जो भी टारगेट मिले उसे हासिल किया जा सके। भारत की तरफ से श्रीलंका की दूसरी पारी में अब तक मानव सुथार ने दो विकेट लिए हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, सारांश जैन और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने पर श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुशा 7 और केशारा नुवांथा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

श्रीलंका की पहली पारी चौथे दिन के खेल के आगाज के साथ ही 290 रनों पर सिमट गई और फॉलोऑन बचाने में नाकाम रही। लंका की टीम भारतीय टीम के पहली पारी के स्कोर से 213 रन पीछे रह गई। चौथे दिन लंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने शानदार शतक जड़ते हुए फॉलोऑन बचाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं मिल सकी। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार ने 3-3 विकेट अपनी झोली में किए। वहीं, सारांश जैन ने 2 विकेट अपने नाम किए। रवींद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 8 विकेट पर 265 रन बनाए थे। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित की थी। भारत के लिए बारिश अभी भी एक अहम चुनौती बनी हुई है। मुकाबले के दौरान लगातार मौसम की वजह से खेल प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में भारतीय टीम जल्द से जल्द नतीजे की दिशा में बढ़ना चाहेगी। भारतीय टीम के पास अब 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफ करने का शानदार मौका है। टीम इंडिया ने इससे पहले गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में मेजबान टीम को 165 रनों के बड़े अंतर से हराया था।

Latest Cricket News

IND vs SL 2nd Test Day 4

Auto Refresh
Refresh
  • 4:57 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    चौथे दिन का खेल हुआ खत्म

    भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश के चलते जल्दी खत्म करने का फैसला लिया गया है। श्रीलंका ने फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने पर 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब कुल 16 रनों की बढ़त हासिल है।

  • 4:40 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    बारिश के चलते रुका खेल

    कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन के आखिरी सेशन के खेल में बारिश के चलते खेल को रोक दिया गया है जिसमें श्रीलंकाई टीम ने फॉलोऑन मिलने के बाद अपनी दूसरी पारी में 72.4 ओवर्स में 229 रन बना लिए थे, जिसमें उनके पास अब कुल 16 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। अभी सोनल दिनुशा 7 और केशारा नुवाथा तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 4:35 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    श्रीलंका के पास अब 14 रनों की बढ़त

    भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन फॉलोऑन मिलने के बाद मेजबान श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए थे जिसमें अब उनके पास कुल 14 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है जिसके दम पर वह पारी से हार टालने में जरूर कामयाब हुए हैं।

  • 4:02 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    निरोशन डिकवेला को सारांश जैन ने भेजा पवेलियन

    श्रीलंका की टीम ने कोलंबो टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में फॉलोआन मिलने के बाद 218 के स्कोर पर छठा विकेट निरोशन डिकवेला के रूप में गंवा दिया है जो सिर्फ 6 के निजी स्कोर पर सारांश जैन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। अभी श्रीलंका के पास 5 रनों की बढ़त है।

  • 3:41 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    पासिंदु को मानव सुथार ने भेजा पवेलियन

    श्रीलंका की टीम ने कोलंबो टेस्ट मैच में फॉलोआन मिलन के बाद अपनी दूसरी पारी में 212 के स्कोर पर पांचवां विकेट पासिंदु सूरियाबंदारा के रूप में गंवा दिया जो 92 के निजी स्कोर पर मानव सुथार की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में स्टंप आउट हो गए। अब सोनल दिनुशा का साथ देने के लिए निरोशन डिकवेला मैदान पर उतरे हैं।

  • 3:31 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    धनंजया को मानव सुथार ने भेजा पवेलियन

    भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन के आखिरी सेशन के खेल में फॉलोआन मिलने के बाद श्रीलंकाई टीम ने अपनी दूसरी पारी में 209 के स्कोर पर चौथा विकेट कप्तान धनंजया डिसिल्वा के रूप में गंवा दिया जो 23 रन बनाकर मानव सुथार का शिकार बने। अब पासिंदु का साथ देने मैदान पर बल्लेबाजी करने सोनल दिनुशा आए हैं।

  • 3:24 PM (IST)
    Posted by Abhishek Pandey

    टी ब्रेक के बाद खेल हुआ शुरू

    भारत और श्रीलंका के बीच में कोलंबो टेस्ट मैच के चौथे दिन टी ब्रेक के बाद आखिरी सेशन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंकाई टीम ने फॉलोआन मिलने के बाद टी ब्रेक तक अपने दूसरी पारी में 56 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन बना लिए थे। पासिंदु 90 और धनंजया 14 रन बनाकर खेल रहे थे।

  • 2:44 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    शतक के करीब पसिंदु

    50 ओवर बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर 193 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। पसिंदु और धनंजय क्रीज पर डटे हुए हैंं। पसिंदु अपने शतक से सिर्फ 12 रन दूर हैं। लंका अब भारत के स्कोर से 18 रन पीछे हैं।

  • 2:25 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    भारतीय गेंदबाज पसिंदु को बना रहे निशाना

    पसिंदु के खिलाफ लगातार ओवर द विकेट गेंदबाजी हो रही है। भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। भारत को अब जीत दर्ज करने के लिए थोड़ा मशक्कत करनी पड़ सकती है।

  • 2:07 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    तीसरा झटका

    भारतीय टीम को कामिंदु मेंडिस के रूप में तीसरी बड़ी सफलता मिल गई है। प्रसिद्ध कृष्णा ने मेंडिस को पवेलियन की राह दिखाई। कामिंदु ने 55 रनों का योगदान दिया। 

  • 1:49 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    कामिंदु ने ठोका अर्धशतक

    कामिंदु मेंडिस ने अर्धशतक जड़ दिया है। मेंडिस ने 87 गेंदों पर छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। पसिंदु और कामिंदु के बीच 100 रन की साझेदारी भी हो गई है।

  • 1:41 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    150 रन पूरे

    श्रीलंका ने दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 150 रन पूरे कर लिए हैं। इससे लंका और भारत के बीच सिर्फ 63 रनों का फासला रह गया। भारतीय गेंदबाज विकेट की तलाश में लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

  • 1:12 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पसिंदु ने जड़ी फिफ्टी

    पसिंदु ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इस बीच पसिंदु और कामिंदु के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी भी हो गई है। कामिंदु 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 1:01 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    100 के पार श्रीलंका

    श्रीलंका ने 29वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। दूसरी पारी में मेजबान टीम संभलकर खेल रही है। भारतीय गेंदबाज लगातार प्रेशर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच पसिंदु 45 रन के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

  • 12:55 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पसिंदु अर्धशतक के करीब

    दूसरे सेशन के खेल का आगाज हो गया है। श्रीलंका की टीम 2 विकेट खोकर 100 रन के करीब पहुंच गई है। पसिंदु अर्धशतक के काफी करीब हैं।

  • 12:05 PM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लंच ब्रेक की घोषणा

    22 ओवर की समाप्ति के साथ ही लंच ब्रेक का ऐलान हो गया है। लंका ने 2 विकेट खोकर 83 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए हैं। पसिंदु और कामिंदु क्रीज पर डटे हुए हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 130 रन पीछे है।

  • 11:37 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    दूसरा विकेट गिरा

    भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। कामिल मिशारा को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। मिशारा 39 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बना सके। 

  • 11:31 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    50 रन के पार श्रीलंका

    कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका फॉलोऑन खेलते हुए 50 रन के पार के पार पहुंच गया है। भारत को जल्द से जल्द दूसरे विकेट की तलाश है।  पसिंदु और मिशारा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो गई है।

  • 11:00 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    7 ओवर समाप्त

    श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 7 ओवर के बाद 1 विकेट खोकर 21 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। लंका अभी भी 192 रन पीछे है। भारतीय टीम की कोशिश पारी से दूसरा मैच जीतने की होगी।

  • 10:45 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    पहला झटका

    श्रीलंका की दूसरी पारी का आगाज भी बेहद खराब हुआ है। मोहम्मद सिराज ने चौथे ही ओवर में लंका को पहला झटका दे दिया है। सिराज ने लाहिरू उदारा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उदारा सिर्फ 3 रन बना सके।

  • 10:16 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    श्रीलंका की टीम 290 रन पर ढेर

    श्रीलंका फॉलोआन नहीं बचा सकी और महज 290 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। लंका की टीम भारत के स्कोर से अभी भी 213 रन दूर है। 

  • 10:05 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    9वां विकेट गिरा

    श्रीलंका को 9वां झटका लग गया है। लाहिरू कुमारा 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। लंका अभी भी फॉलोऑन टालने से 16 रन दूर हैं।

  • 9:59 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    सोनल ने ठोका शतक

    कोलंबो टेस्ट में चौथे दिन का आगाज के साथ ही सोनल दिनुशा ने शतक जड़ दिया है। भारत के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में सोनल के बल्ले से ये शतक निकला है। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सोनल ने बल्ले से कमाल किया था।

  • 9:55 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    सोनल शतक के करीब

    श्रीलंका को फॉलोऑन टालने के लिए अभी भी 25 रनों की दरकार है। कुमारा 8 और सोनल अपने शतक के बेहद करीब पहुंच गए हैं। सोनल 98 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

  • 9:52 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    चौथा दिन स्टार्ट

    कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का आगाज हो गया है। भारतीय गेंदबाजों को 9वें विकेट की तलाश है। वहीं, लंका की नजरें फॉलोऑन बचाने पर लगी हैं। 

  • 9:39 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    15 मिनट जल्दी शुरू हो सकता है खेल

    कोलंबो के मौसम की बात करें तो रात में बारिश हुई थी, लेकिन फिलहाल आसमान साफ है। भारतीय समयानुसार 9 बजकर 45 मिनट पर खेल शुरू होने की संभावना है।

  • 9:23 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    शतक के करीब सोनल

    श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा के पास आज शतक जड़ने का शानदार मौका है। वह अपने शतक से सिर्फ 15 रन दूर हैं। सोनल ने पिछले मैच में भी शतक जड़ा था।

  • 9:08 AM (IST)
    Posted by Vanson Soral

    लंका के सामने मुश्किल

    भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में तीन दिन का खेल हो चुका है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक लंका की टीम ने 8 विकेट खोकर 265 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए हैं। अब लंका के सामने फॉलोऑन से बचने की चुनौती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल