1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कगिसो रबाडा 4 विकेट लेते ही करेंगे कमाल, साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में होगी एंट्री

कगिसो रबाडा 4 विकेट लेते ही करेंगे कमाल, साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में होगी एंट्री

कगिसो रबाडा टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे करने से महज चार विकेट दूर हैं। यह उपलब्धि हासिल करते ही वह साउथ अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

Kagiso Rabada - India TV Hindi
Image Source : AFP कगिसो रबाडा

टेस्ट क्रिकेट में अपनी रफ्तार और घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले कगिसो रबाडा अब एक ऐसे मुकाम के करीब हैं, जहां तक साउथ अफ्रीका के केवल तीन गेंदबाज ही पहुंच सके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट में रबाडा के पास इतिहास रचने का मौका होगा। वह चार विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लेंगे और यह उपलब्धि हासिल करने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे गेंदबाज बन जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में डेल स्टेन शीर्ष पर हैं। स्टेन ने अपने करियर में 439 विकेट हासिल किए। वहीं, शॉन पोलाक 421 विकेट के साथ दूसरे और मखाया एंटिनी 390 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। रबाडा के चार विकेट पूरे करते ही वह इस खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले साउथ अफ्रीका गेंदबाज

  • डेल स्टेन - 439
  • शॉन पोलाक - 421
  • मखाया नतिनी - 390
  • कगिसो रबाडा - 346
  • एलन डोनाल्ड - 330
  • मोर्ने मोर्कल - 309

न्यूलैंड्स में रबाडा का शानदार रिकॉर्ड

रबाडा का केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर भी शानदार रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने इस मैदान पर अपनी पिछली 6 पारियों में से 5 में कम से कम तीन विकेट लिए हैं। इस मैदान पर उनके नाम करियर के कुल 52 विकेट दर्ज हैं। उनके लिए इससे ज्यादा सफल मैदान केवल सेंचुरियन पार्क रहा है, जहां उन्होंने 59 विकेट हासिल किए हैं। न्यूलैंड्स में रबाडा का प्रदर्शन आगामी मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए अहम साबित हो सकता है। उनकी गेंदबाजी पर टीम की नजरें रहेंगी, क्योंकि चार विकेट उन्हें व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के चुनिंदा गेंदबाजों की सूची में भी जगह दिला सकते हैं।

सीरीज का तीसरा टेस्ट होगा निर्णायक

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 214 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने जोरदार वापसी करते हुए गकेबरहा में खेले गए दूसरे टेस्ट को एक पारी और 31 रन से जीत लिया। ऐसे में सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। साउथ अफ्रीका को रबाडा से एक बार फिर प्रभावशाली प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अब देखना होगा कि क्या रबाडा तीसरे टेस्ट में चार विकेट लेकर 350 टेस्ट विकेट का ऐतिहासिक आंकड़ा छू पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, ईशान किशन तीसरे T20I से हुए बाहर, वैभव सूर्यवंशी को फिर मिलेगा मौका?

वेलिंग्टन के मैदान पर जीत के लिए तरस रही है कीवी टीम, भारत ने सुपर ओवर में जीता था मुकाबला

Latest Cricket News