IND vs SA: शुभमन गिल ही नहीं, इस खिलाड़ी के खेलने पर भी फंसा पेंच, जानें कब होगा आखिरी फैसला
IND vs SA 2nd Test: साउथ अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा चोटिल होने की वजह से पहले टेस्ट मुकाबले में नहीं खेले थे। अब उनका दूसरे टेस्ट में खेलने पर भी संदेह बना हुआ है।

India vs South Africa 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह गर्दन में ऐंठन की वजह से रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं करने आए थे। वहीं साउथ अफ्रीकी टीम के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है। उन्होंने बृहस्पतिवार को ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया।
भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में नहीं खेले कगिसो रबाडा
साउथ अफ्रीकी टीम के गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने कगिसो रबाडा के खेलने पर इनकार तो नहीं किया, लेकिन उनका खेलना कन्फर्म है। यह भी नहीं बताया। भारत के खिलाफ होने वाले कोलकाता टेस्ट से पहले रबाडा ट्रेनिंग सेशन में पसलियों को चोटिल कर बैठे थे। इसी वजह से वह पहले मुकाबले में नहीं खेले थे। बोथा ने दूसरे टेस्ट में इस तेज गेंदबाज के खेलने की संभावना पर कहा कि हम कगिसो रबाडा पर नजर रख रहे हैं और अगले 24 घंटे में फैसला करेंगे।
पिच के लिए अफ्रीकी बॉलर ने कही ये बात
गुवाहाटी पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी कर रहा है और बरसापारा स्टेडियम की पिच से दोनों टीम अनजान हैं। अफ्रीकी टीम के गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने पिच के बारे में कहा कि हमें बताया गया है कि विकेट (गुवाहाटी में) बल्लेबाजी के लिए अच्छा है। लेकिन आप घास रखते हैं या नहीं, इससे बहुत फर्क पड़ता है। दो दिन बचे हैं, हमें यह देखने के लिए इंतजार करना होगा कि क्या यह समय से पहले टर्न लेना शुरू करती है?
पहले मुकाबले में साइमन हार्मर ने झटके थे 8 विकेट
साउथ अफ्रीका के लिए पहले टेस्ट मैच में साइमन हार्मर ने कमाल की गेंदबाजी की और 8 विकेट हासिल किए थे। दमदार खेल की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। साउथ अफ्रीकी टीम के गेंदबाजी कोच पीट बोथा ने कहा कि हार्मर के कंधे में कोई दिक्कत नहीं है। अगर गेंद कोलकाता की तरह जल्दी टर्न होने लगे तो बल्लेबाजी क्रम में इतने सारे बाएं हाथ के बल्लेबाज होने पर वह खतरनाक हो जाएंगे। हमने आज सुबह इसे देखा। अभी दो दिन बाकी हैं इसलिए यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि वे असल में पिच से और घास काटेंगे या नहीं। इससे जाहिर तौर पर फर्क पड़ेगा।
(Input: PTI)
यह भी पढ़ें:
टीम का हो गया ऐलान, करुण नायर की एंट्री, देवदत्त पडिक्कल को मिल पाएगा मौका!
गुवाहाटी की पिच दोनों टीमों के लिए चुनौती, इस मामले में भारत थोड़ा आगे; दिग्गज ने कही ये बात