1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुवाहाटी की पिच दोनों टीमों के लिए चुनौती, इस मामले में भारत थोड़ा आगे; दिग्गज ने कही ये बात

गुवाहाटी की पिच दोनों टीमों के लिए चुनौती, इस मामले में भारत थोड़ा आगे; दिग्गज ने कही ये बात

 Published : Nov 20, 2025 05:52 pm IST,  Updated : Nov 20, 2025 05:52 pm IST

भारत और साउत अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।

indian cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : AP

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए। अफ्रीकी टीम ने जीतने के लिए 124 रनों का टारगेट दिया, जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 93 रनों पर सिमट गई। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 22 नवंबर को गुवाहाटी के मैदान पर खेला जाएगा। यह इस ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच होगा। अब इसी को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

गुवाहाटी में होगा पहला टेस्ट मुकाबला

दूसरे टेस्ट से पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा कि किसी को भी नहीं पता कि गुवाहाटी में क्रिकेट कैसे खेला जाएगा क्योंकि यह एक नया टेस्ट स्थल है। बेशक वहां पहले फर्स्ट क्लास क्रिकेट हो चुका है और हमने हाल ही में महिला विश्व कप मैचों के दौरान गेंद को काफी स्पिन होते देखा है।

भारत को ऐसी पिचों पर खेलने की आदत: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर आप वहां पहली बार खेल रहे हैं तो पिच शुभमन गिल या साई सुदर्शन या ऋषभ पंत के लिए उतनी ही अच्छी है जितनी टेम्बा बावुमा या रेयान रिकेलटन के लिए है। इसलिए यह दोनों टीम के लिए एक चुनौती है। लेकिन हम अब भी भारत में खेल रहे हैं। हम इस तरह की सतहों पर खेलते हुए बड़े हुए हैं। हां, गुवाहाटी अलग हो सकता है लेकिन मिट्टी भारत में ही कहीं से आई होगी। हम इन हालात को जानने या इन हालात में बहुत तेजी से ढलने के लिए खुद पर विश्वास करना और उनका समर्थन करना चाहेंगे, भले ही हमें वे थोड़े अलग लगें। किसी ऐसे व्यक्ति की तुलना में जो जोहान्सबर्ग में पला-बढ़ा हो और जिसने अपना सारा क्रिकेट वांडरर्स मैदान पर खेला हो।

गर्दन में ऐंठन की वजह से अगर नियमित कप्तान नहीं खेल पाते हैं, तो आकाश चोपड़ा ने कहा कि फिर साई सुदर्शन को महत्वपूर्ण तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए चुना जाना चाहिए। जबकि अफ्रीका के खिलाफ पहले मुकाबले में वह नहीं खेल पाए थे।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

शुभमन होंगे बाहर, तो Playing 11 में इस खिलाड़ी की एंट्री संभव; गिल का भी है खास 'दोस्त'

मीनाक्षी हुड्डा ने बॉक्सिंग में लहराया तिरंगा, 48 किलोग्राम में जीत लिया गोल्ड मेडल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल