A
Hindi News खेल क्रिकेट IPL इतिहास में इन 2 प्लेयर्स ने तोड़ा सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऑक्शन में खुल गया कुबेर का खजाना

IPL इतिहास में इन 2 प्लेयर्स ने तोड़ा सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऑक्शन में खुल गया कुबेर का खजाना

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन को लेकर अबू धाबी में चल रहे ऑक्शन में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

Prashant Veer And Kartik Sharma- India TV Hindi Image Source : INSTAGRAM/PRASHANT_RITIK12 AND KARTIKSHA प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के ऑक्शन में जहां कई बड़े नामों को लेकर पहले से चर्चा देखने को मिल रही थी तो वहीं भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों को अपना हिस्सा बनाने में भी फ्रेंचाइजियों के बीच दिलचस्पी देखने को मिली। आईपीएल ऑक्शन में जब भारत के दो अनकैप्ड खिलाड़ी जिसमें एक नाम 20 साल के प्रशांत वीर का तो वहीं दूसरा नाम 19 साल के कार्तिक शर्मा का जो अब ऑक्शन इतिहास में सबसे महंगे में खरीदे जाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर दोनों को आईपीएल के 19वें सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स अपनी स्क्वाड का हिस्सा बनाने में सफल रही।

कार्तिक और प्रशांत के लिए सीएसके ने खर्च किए कुल 28.40 करोड़ रुपये

कार्तिक शर्मा जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं उनका नाम जब ऑक्शन में पुकारा गया तो चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी दिलचस्पी को जाहिर किया था। 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी स्क्वाड में शामिल करने का मन बना लिया था, जिसमें अंत में वह 14 करोड़ 20 लाख रुपये में उन्हें अपना हिस्सा बनाने में सफल रहे। वहीं इसके अलावा प्रशांत वीर को लेकर बात की जाए तो वह घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हैं और स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। रवींद्र जडेजा के राजस्थान रॉयल्स में जाने के बाद प्रशांत वीर उनकी जगह पर सीएसके के लिए एक बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

प्रशांत वीर का घरेलू क्रिकेट के अलावा यूपी टी20 लीग में भी बल्ले और गेंद दोनों से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। प्रशांत के रिकॉर्ड को देखा जाए तो उन्होंने 9 टी20 मैचों में जहां 28 के औसत से 112 रन बनाए हैं तो वहीं गेंदबाजी में 16.66 के औसत से 12 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। प्रशांत वीर को भी चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 14 करोड़ 20 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया। इसी के साथ अब प्रशांत और कार्तिक दोनों ही संयुक्त रूप से आईपीएल ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड आवेश खान के नाम था जिनको लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में साल 2022 के आईपीएल ऑक्शन में खरीद था जब वह अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी थे।

अकील होसेन भी बने सीएसके का हिस्सा

चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर के अलावा आईपीएल 2026 के ऑक्शन में वेस्टइंडीज टीम के स्पिन गेंदबाज अकील होसेन को भी अपना हिस्सा बनाया है। सीएसके की टीम अभी तक इस ऑक्शन में तीन खिलाड़ियों को खरीद चुकी है, जिसके बाद उनकी नजरें अभी कुछ और बड़े खिलाड़ियों पर है।

ये भी पढ़ें

इस अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के लिए लगी मोटी बोली, चार बॉल पर ले चुका है 4 विकेट

IPL 2025 में फेंकी थी सबसे ज्यादा वाइड गेंद, अब ऑक्शन में खुल गई किस्मत, सैलरी में हुआ जबरदस्त इजाफा

Latest Cricket News