Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2025 में फेंकी थी सबसे ज्यादा वाइड गेंद, अब ऑक्शन में खुल गई किस्मत, सैलरी में हुआ जबरदस्त इजाफा

IPL 2025 में फेंकी थी सबसे ज्यादा वाइड गेंद, अब ऑक्शन में खुल गई किस्मत, सैलरी में हुआ जबरदस्त इजाफा

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Dec 16, 2025 05:06 pm IST, Updated : Dec 16, 2025 05:06 pm IST

IPL Auction 2026: श्रीलंकाई गेंदबाज मथीशा पथिराना जिन्होंने आईपीएल में अपना डेब्यू चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से किया था, उन्हें पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था, जिसके बाद अब पथिराना को ऑक्शन में केकेआर की टीम ने अपना हिस्सा बनाया है।

matheesha pathirana- India TV Hindi
Image Source : AP मथीशा पथिराना

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का ऑक्शन अबू धाबी में चल रहा है, जिसमें जहां कई बड़े नाम अब तक अनसोल्ड गए हैं तो वहीं कुछ प्लेयर्स को उम्मीद से अधिक में खरीदा गया है। इसी में एक नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का शामिल है, जो पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे और उनका प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला था। सीएसके ने इस बार ऑक्शन से पहले पथिराना को रिलीज करने का फैसला लिया था जिसने सभी को चौंका जरूर दिया था। अब पथिराना को ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपना हिस्सा बनाने में सफल रही है।

पथिराना की सैलरी में हुआ इजाफा

मथीशा पथिराना को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला लिया था। वहीं पथिराना का पिछले आईपीएल सीजन में गेंद से काफी खराब प्रदर्शन देखने को मिला था जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा कुल 32 वाइड गेंदें फेंकी थी। इसके बावजूद किसी को उम्मीद नहीं थी कि सीएसके पथिराना को रिलीज करने का फैसला लेगी। ऑक्शन में नाम आने के बाद कई फ्रेंचाइजियों की नजरें पथिराना पर थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाजी मारने में कामयाब रही। पथिराना का नाम जब ऑक्शन में पुकारा गया तो उनको दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन केकेआर 18 करोड़ रुपये में उन्हें लेने में कामयाब रही। इसी के साथ खराब प्रदर्शन के बावजूद पथिराना की आईपीएल सैलरी पिछले सीजन के मुकाबले इस बार 38.46 फीसदी बढ़ी है।

ऐसा रहा है आईपीएल में पथिराना का प्रदर्शन

आईपीएल में मथीशा पथिराना ने अपना डेब्यू साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ किया था, जिसमें उनके गेंदबाजी एक्शन को देखते हुए उन्हें बेबी मलिंगा के रूप में भी पहचाना जा रहा था। पथिराना ने अब तक आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.62 के औसत से 47 विकेट हासिल किए हैं। वहीं पथिराना का आईपीएल में इकॉनमी रेट देखा जाए तो वह अधिक अच्छा नहीं है जो 8.68 का देखने को मिला है।

ये भी पढ़ें

RCB ने जिसे नकारा KKR ने उसे अपनाया, महज 26 साल का खिलाड़ी जिसका टी20 में है भयंकर स्ट्राइक रेट

आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी का सबसे ज्यादा नुकसान, अचानक गिर गई भारी कीमत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement