1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB ने जिसे नकारा KKR ने उसे अपनाया, महज 26 साल का खिलाड़ी जिसका टी20 में है भयंकर स्ट्राइक रेट

RCB ने जिसे नकारा KKR ने उसे अपनाया, महज 26 साल का खिलाड़ी जिसका टी20 में है भयंकर स्ट्राइक रेट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 16, 2025 04:18 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 04:18 pm IST

IPL 2026 Auction: अबू धाबी में चल रहे आईपीएल के 19वें सीजन के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने न्यूजीलैंड के 26 साल के बल्लेबाज फिन एलन को अपना हिस्सा बनाया है।

Finn Allen- India TV Hindi
फिन एलन Image Source : AP

आईपीएल 2026 के प्लेयर ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी में हो रहा है, जिसमें सभी 10 फ्रेंचाइजी अपने रिलीज और रिटेन किए जाने वाले प्लेयर्स के बाद अब खाली स्लॉट को लेकर नए खिलाड़ियों को अपना हिस्सा बना रही हैं। इस बार ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पहुंची थी, जिसमें उन्होंने पहले जहां कैमरून ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया तो वहीं इसी के साथ वह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन को भी बड़ी आसानी से खरीदने में कामयाब रहे। एलन की गिनती टी20 फॉर्मेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, जो अपने दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

फिन एलन को सिर्फ 2 करोड़ रुपये में केकेआर ने बनाया हिस्सा

न्यूजीलैंड के 26 साल के बल्लेबाज फिन एलन जो इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का हिस्सा तो रहे लेकिन उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं एलन ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में अपना नाम दिया था, जिसके बाद जब उनके नाम को पुकारा गया तो सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपना हिस्सा बनाने में दिलचस्पी दिखाई, और फिर एलन को वह 2 करोड़ रुपये में लेने में कामयाब रहे। एलन का टी20 फॉर्मेट में रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें उन्होंने 162 टी20 मैचों में खेलते हुए 28.77 के औसत से 4431 रन बनाने में कामयाब हुए हैं। फिन एलन के बल्ले से इस दौरान 4 शतकीय और 29 अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं। एलन के स्ट्राइक रेट को लेकर बात की जाए तो वह टी20 में 170 से अधिक का देखने को मिला है।

एलन के अलावा मथीशा पथिराना को भी बनाया हिस्सा

केकेआर की टीम आईपीएल 2026 ऑक्शन में 64 करोड़ 30 लाख रुपये के पर्स के साथ पहुंची है, जिसमें उन्होंने कैमरून ग्रीन को जहां 25.20 करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया तो वहीं फिन एलन को 2 करोड़ रुपये में लेने में कामयाब रहे। वहीं केकेआर ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को भी अपना हिस्सा बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये में पर्स से खर्च कर दिए। पथिराना इससे पहले पिछले सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे।

ये भी पढ़ें

कैमरन ग्रीन के लिए इन टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, आखिर में बना दिया ऑक्शन का नया कीर्तिमान

आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी का सबसे ज्यादा नुकसान, अचानक गिर गई भारी कीमत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल