1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी का सबसे ज्यादा नुकसान, अचानक गिर गई भारी कीमत

आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी का सबसे ज्यादा नुकसान, अचानक गिर गई भारी कीमत

 Published : Dec 16, 2025 03:48 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 03:48 pm IST

IPL 2026: आईपीएल की नीलामी में जहां एक ओर कई खिलाड़ी मोटे दाम पर बिके, वहीं कुछ को नुकसान भी हुआ है। वेंकटेश अय्यर इन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं।

venkatesh iyer- India TV Hindi
वेंकटेश अय्यर Image Source : PTI

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 की नीलामी में जहां एक ओर कई खिलाड़ियों की मोटी बोली लगी और उनकी कीमत बढ़ती चली गई, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे, ​जिन्हें भयंकर घाटा भी हुआ है। इससे पहले उस खिलाड़ी पर मोटी बोली लगी थी, लेकिन खराब प्रदर्शन के बाद अचानक कीमत घट भी गई है। यहां बात हो रही हैं वेंकटेश अय्यर की। जो पिछली बार की तुलना में काफी कम ​कीमत पर बिक गए। 

आरसीबी में गए वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर को पिछले साल आईपीएल खेलने के लिए 23.75 करोड़ रुपये दिए गए थे। तब वे केकेआर के लिए खेल रहे थे, लेकिन जब उनका प्रदर्शन इस लायक नहीं रहा तो टीम उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। इसके बाद वे इस बार फिर से नीलामी के लिए मैदान में आए। उन्होंने अपना बेस प्राइज दो करोड़ रुपये रखा था। कुछ टीमों ने उनमें इंट्रेस्ट जताया, लेकिन वे ज्यादा आगे तक नहीं जा सके। आरसीबी ने उन्हें सात करोड़ रुपये में खरीद दिया। यानी अब वेंकटेश अगले साल के आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 

आठ करोड़ रुपये से अचानक बढ़ गई थी अय्यर की कीमत

दरअसल साल 2024 के लिए जब नीलामी हुई थी, तब केकेआर ने उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीद लिया था। लेकिन जब अगले साल रिटेंशन की बारी आई तो टीम ने उन्हें 23.75 करोड़ रुपये में रिटेन करने का काम किया। इसलिए उनकी कीमत अचानक बढ़ गई थी। साल 2024 से लेकर 2025 तक उनकी कीमत 197 प्रतिशत बढ़ी थी, साल 2025 से लेकर 2026 तक उनकी कीमत 71 फीसद कम हो गई। वेंकटेश अय्यर ने शुरू से लेकर अब तक केवल केकेआर के लिए ही आईपीएल खेला है और अब वे दूसरी टीम में पहली बार जाएंगे। 

अब तक ऐसा रहा है वेंकटेश का प्रदर्शन

आईपीएल में अब तक 61 मैच खेलकर अय्यर ने 1468 रन बनाए है। उन्होंने अब तक एक शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। वे 29.96 के औसत और 137.33 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। ये आंकड़े बहुत अच्छे तो नहीं हैं, लेकिन देखना होगा कि जब अगले साल वे आरसीबी के लिए खेलने के लिए उतरेंगे तो कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं। उम्मीद है कि मार्च के आखिर से अगले साल आईपीएल का अगला सीजन शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 

कैमरन ग्रीन के लिए इन टीमों के बीच जबरदस्त भिड़ंत, आखिर में बना दिया ऑक्शन का नया कीर्तिमान

IPL 2026 Auction: कैमरून ग्रीन को KKR ने 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा, मिलेंगे 18 करोड़; BCCI का ये नियम बना वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल