1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, बीच सीरीज में बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट का ऐलान

साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका, बीच सीरीज में बाहर हो गया स्टार खिलाड़ी; रिप्लेसमेंट का ऐलान

चोटिल होने की वजह से साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह पहले मुकाबले में भी नहीं खेले थे।

south africa cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम

साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अफ्रीकी टीम ने पहला टी20 मैच डकवर्थ लुईस नियम से 14 रनों से जीता था। लेकिन अब टी20 सीरीज के बीच में ही अफ्रीकी टीम को तगड़ा झटका लगा है। जब सीरीज के बाकी बचे दो मैचों से स्टार गेंदबाज केशव महाराज बाहर हो गए हैं।

केशव महाराज के रिप्लेसमेंट का भी हुआ ऐलान

केशव महाराज कमर में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह साउथ अफ्रीकी स्क्वाड में ब्योर्न फोर्टुइन को शामिल किया गया है। ब्योर्न के पास अनुभव है, जो अफ्रीकी टीम के काम आ सकता है। उन्होंने अभी तक 25 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 20 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 16 रन देकर 3 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

पहला मैच जीतकर ली थी सीरीज में बढ़त

साउथ अफ्रीकी टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 14 रनों से डकवर्थ लुईस नियम से अपने नाम किया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच 12 सितंबर को खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करके अफ्रीकी टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

टीम के पास हैं स्टार प्लेयर्स

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम की कमान एडन माक्ररम के हाथों में है। टीम के पास रेयान रिकेल्टन, लुआन ड्रे प्रिटोरियस और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे दमदार बल्लेबाज मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। वहीं टीम के पास कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर और कॉर्बिन बॉश जैसे गेंदबाज मौजूद हैं।

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का स्क्वाड:

एडन माक्ररम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, डोनोवन फरेरा, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, कैगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लिज़ाद विलियम्स, ब्योर्न फोर्टुइन, सेनुरान मुथुसामी, नंद्रे बर्गर।

यह भी पढ़ें:

सूर्या के पास गोल्डन चांस; रोहित-धोनी जैसा कमाल दोहराने का मौका, PAK के खिलाफ जीत से बनेगा काम

Asia Cup 2025: ये तो DRS की भी भयंकर ​बेइज्जती है, पाकिस्तानी बल्लेबाज की हरकत आप भी देखिए

Latest Cricket News