1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सूर्या के पास गोल्डन चांस; रोहित-धोनी जैसा कमाल दोहराने का मौका, PAK के खिलाफ जीत से बनेगा काम

सूर्या के पास गोल्डन चांस; रोहित-धोनी जैसा कमाल दोहराने का मौका, PAK के खिलाफ जीत से बनेगा काम

 Published : Sep 12, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Sep 12, 2025 09:08 pm IST

सूर्यकुमार यादव अभी तक टीम इंडिया के लिए बेहतरीन कप्तान साबित हुए हैं। मैच के दौरान वह गेंदबाजी में अच्छे तरीके से बदलाव भी करते हैं।

suryakumar yadav- India TV Hindi
वरुण चक्रवर्ती और सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

Suryakumar Yadav: टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है और उनकी कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में 9 विकेट से जीत दर्ज की थी और दो अंक हासिल किए थे। अब 14 सितंबर को टीम पड़ोसी पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। इस मैच में जीत दर्ज करते ही कप्तान सूर्या खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।

पाकिस्तान के खिलाफ T20I मैच जीतने वाले बनेंगे तीसरे भारतीय कैप्टन

पाकिस्तान के खिलाफ T20I क्रिकेट में सिर्फ दो ही भारतीय कप्तान जीत दर्ज कर पाए हैं। इनमें महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा शामिल हैं। अब अगर 14 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जीत जाती है, तो कप्तान सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ T20I क्रिकेट में जीत दर्ज करने वाली तीसरे भारतीय बनेंगे। बस इसके लिए उन्हें जीत की आवश्यकता है।

विराट कोहली की कप्तानी में मिली थी हार

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7 T20I मैच और  रोहित शर्मा की कप्तानी में तीन T20I मैच जीते हैं। वहीं विराट कोहली की कप्तानी में पाकिस्तान के खिलाफ एक ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था, जिसमें भारत को 10 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था।

सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम जीत चुकी कुल 18 T20I मैच

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 18 में जीत दर्ज की है और सिर्फ चार मैच ही हारे हैं, जबकि एक मैच टाई रहा है। वह गेंदबाजी में अच्छे से बदलाव करते हैं और DRS लेने के भी महारथी हो चुके हैं।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। 

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान को बार-बार क्यों मिल रही भारत से हार? उनके देश के खिलाड़ी ने ही खोल दी पोल

दुबई के मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच T20I में ऐसा है रिकॉर्ड, इंडियन टीम ने इतनी बार चटाई धूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल