इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में कई ऐसे विदेशी खिलाड़ी रहे जो शुरुआती मैचों में अपने स्क्वाड से नहीं जुड़ सके थे लेकिन फिर सीजन के बीच हिस्सा बन गए। इसी में एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना का शामिल है, जो चोट से उबरने की वजह से पहले फेज के दौरान मुकाबला नहीं खेल पाए थे। इसके बाद जब पथिराना पूरी तरह से फिट होकर केकेआर के स्क्वाड का हिस्सा बने तो सभी को उम्मीद थी कि अब वह सीजन के आखिर तक टीम के साथ रहेंगे, लेकिन लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले से ठीक पहले पथिराना आईपीएल 2026 से अब पूरी तरह बाहर हो गए हैं और उनकी जगह पर केकेआर ने रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का भी ऐलान कर दिया है।
पथिराना की एक गेंद की कीमत केकेआर को 2 करोड़ 25 लाख रुपये की पड़ी
आईपीएल 2026 सीजन को लेकर पिछले साल दिसंबर महीने के दौरान हुए प्लेयर ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मथीशा पथिराना को अपना हिस्सा बनाने के लिए पर्स से 18 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे। केकेआर को उस समय उम्मीद थी कि पथिराना उनके लिए इस सीजन गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाएंगे लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं दिखा और उन्होंने काफी तगड़ा चूना फ्रेंचाइजी को लगाया है। मथीशा पथिराना को इस सीजन केकेआर की तरफ से एक मुकाबला खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 16 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये मैच खेला था और उसमें उन्होंने सिर्फ 8 गेंदें फेंकी और हैमस्ट्रिंग में दिक्कत होने की वजह से वापस पवेलियन लौट गए थे। अब पथिराना के इस सीजन से बाहर होने के साथ उनकी एक गेंद की कीमत आईपीएल 2026 में देखी जाए तो वह कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 करोड़ 25 लाख रुपये की पड़ी है।
लवनीथ सिसोदिया बने केकेआर का हिस्सा
मथीशा पथिराना के बाहर होने के साथ आईपीएल की तरफ से जारी की गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया कि उनकी जगह पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने लवनीथ सिसोदिया को अपना हिस्सा बनाया है जो 30 लाख रुपये केकेआर के साथ जुड़े हैं। लवनीथ सिसोदिया को लेकर बात की जाए तो यह विकेटकीपर बल्लेबाजी पहले भी केकेआर का हिस्सा रहा है और इसके अलावा आरसीबी के साथ भी जुड़े रहे हैं। लवनीथ घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक की तरफ से खेलते हैं जिसमें उन्होंने अब तक 15 टी20 मैच खेले हैं और उसमें कुल 124 रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें
Vaibhav Sooryavanshi: मस्ट विन मैच में वैभव हुए फ्लॉप, नहीं छू सके 600 रनों का आंकड़ा
रोहित शर्मा का बड़ा सपना, भारत को वर्ल्ड क्रिकेट का पावरहाउस बनाना
Latest Cricket News