A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, अब IPL 2026 सीजन के बीच टीम को छोड़कर अपने देश लौटा घातक खिलाड़ी

नहीं मिला एक भी मैच खेलने का मौका, अब IPL 2026 सीजन के बीच टीम को छोड़कर अपने देश लौटा घातक खिलाड़ी

आईपीएल 2026 के सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र बिना कोई मुकाबला खेले अपने देश वापस लौट गए हैं।

Rachin Ravindra- India TV Hindi
Image Source : PTI रचिन रवींद्र

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में जहां एक तरफ चोटिल खिलाड़ियों को लेकर टीमें रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम का ऐलान कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। इसी में एक नाम न्यूजीलैंड के धाकड़ युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र का भी है जो आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं लेकिन अब सीजन खत्म होने से पहले ही अपने देश वापस लौट गए हैं, जिसकी जानकारी खुद कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले से एक दिन पहले दी गई है।

टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए देश वापस लौटे रचिन

न्यूजीलैंड की टीम को जून महीने की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा करना है जहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसको लेकर कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड क्रिकेट ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें रचिन रवींद्र का नाम भी शामिल है। ऐसे में आईपीएल में केकेआर की स्थिति को देखते हुए रचिन ने देश वापस लौटकर टेस्ट सीरीज की तैयारी करना बेहतर माना। रचिन रवींद्र को केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए 2 करोड़ रुपये उनके बेस प्राइस में अपना हिस्सा बनाया था। रचिन को लेकर केकेआर की तरफ से जारी किए गए बयान में बताया गया कि रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के इंग्लैंड के आगामी टेस्ट दौरे के लिए अपनी टेस्ट क्रिकेट की तैयारियां शुरू करने के लिए घर लौट गए हैं। न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 जून से लॉर्ड्स के स्टेडियम में खेलना है।

केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन

आईपीएल 2026 का सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ है जिसमें उनका अब प्लेऑफ में पहुंचना लगभग नामुमकिन दिख रहा है। केकेआर को अभी लीग स्टेज में तीन मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें उन्होंने अब तक खेले कुल 11 मैचों में से जहां सिर्फ 4 में जीत हासिल की है तो वहीं 6 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है जबकि एक मैच रद्द रहा है। केकेआर के अभी कुल 9 अंक हैं और वह अंकतालिका में 8वें नंबर पर है।

ये भी पढ़ें

वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले दिग्गज खिलाड़ी क्या वापस लेगा रिटायरमेंट? बताया बोर्ड ने किया था अनुरोध

ICC के तगड़े एक्शन से पाकिस्तानी टीम को हुआ भारी नुकसान, WTC 2025-27 की अंकतालिका में बचे सिर्फ 4 अंक

Latest Cricket News