A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL छोड़कर अब IPL 2026 में खेलेगा ये खिलाड़ी

KKR ने मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, PSL छोड़कर अब IPL 2026 में खेलेगा ये खिलाड़ी

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होने से पहले एक बड़ा ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने जिम्बाब्वे टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

Blessing Muzarabani- India TV Hindi
Image Source : AP ब्लेसिंग मुजरबानी

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होगा जिसको लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 13 मार्च की शाम को एक बड़ा ऐलान करने के साथ मुस्तफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट प्लेयर का खुलासा कर दिया। केकेआर ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वाड का आगामी सीजन को लेकर हिस्सा बनाया है। मुजरबानी इससे पहले पाकिस्तान में होने वाली पाकिस्तान सुपर लीग के आगामी सीजन में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने वहां से अपना नाम वापस ले लिया है।

मुजरबानी 17 मार्च को स्क्वाड से जुड़ेंगे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब बांग्लादेश टीम के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज किया था, तो उसके बाद काफी बवाल देखने को मिला था। वहीं अब आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल आने के बाद सभी की नजरें रिप्लेसमेंट प्लेयर के नाम के ऐलान को लेकर टिकी हुई थी, जिसको लेकर अब केकेआर ने घोषणा कर दी है। केकेआर ने ब्लेसिंग मुजरबानी को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के साथ ये भी जानकारी दी कि वह 17 मार्च को टीम के साथ जुड़ जाएंगे। ब्लेसिंग मुजरबानी को जब इससे पहले आईपीएल 2026 सीजन को लेकर हुए ऑक्शन में किसी ने नहीं चुना था तो उसके बाद उन्होंने पीएसएल का रुख किया था जहां उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने अपना हिस्सा बनाया था और उनके खेलने की उम्मीद थी, लेकिन अब वह आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

दूसरी बार किसी खिलाड़ी ने किया ऐसा

आईपीएल और पीएसएल लगातार दूसरे साल एक समय पर आयोजित हो रहा है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी खिलाड़ी ने पाकिस्तानी सुपर लीग की किसी स्क्वाड का हिस्सा बनने के बाद आईपीएल में खेलने का फैसला लिया है। ब्लेसिंग मुजरबानी से पहले पिछले सीजन कॉर्बिन बॉश ने भी ऐसा ही किया था जिसमें उनको पीएसएल में पेशावर जल्मी टीम ने अपना हिस्सा बनाया था, लेकिन बाद में उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने का फैसला लिया और पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया था।

ये भी पढ़ें

IPL 2026: आरसीबी के लिए बैड न्यूज, एक खिलाड़ी के खेलने पर गहराया सस्पेंस

सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा तो हुआ बवाल, BCCI का पहला बयान आया सामने

Latest Cricket News