Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: आरसीबी के लिए बैड न्यूज, एक खिलाड़ी के खेलने पर गहराया सस्पेंस

IPL 2026: आरसीबी के लिए बैड न्यूज, एक खिलाड़ी के खेलने पर गहराया सस्पेंस

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra Published : Mar 13, 2026 12:04 pm IST, Updated : Mar 13, 2026 12:04 pm IST

आईपीएल 2026 का पहला मैच होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच आरसीबी के लिए एक ऐसी खबर आई है, जो उनके लिए टेंशन का सबब बन सकती है।

rcb- India TV Hindi
Image Source : GETTY आरसीबी

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। इसके पहले फेज का शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है। टीमों के अपने कैंप शुरू हो चुके हैं। अब इंतजार विदेशी खिलाड़ियों का किया जा रहा है कि वे जल्द से जल्द आएं और अपनी टीम के साथ तैयारी करें। इस बीच आरसीबी के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जो उनके लिए अच्छी नहीं कही जा सकती। टीम का स्टार तेज गेंदबाज आएगा कि नही, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 

जोश हेजलवुड को लेकर सस्पेंस गहराया

आरसीबी ने करीब 18 साल लंबे इंतजार के बाद साल 2025 में पहली बार आईपीएल का ​खिताब अपने नाम किया था। अब रजत पाटीदार टीम के कप्तान हैं, लेकिन इसमें कोई शक नहीं होना चाहिए कि इस टीम की पहचान विराट कोहली से है। वे ही टीम के सबसे बड़े स्टार हैं। टीम ने अपनी पाले में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी किया था। उनके लिए मोटी रकम खर्च की गई थी, लेकिन इस बीच पता चला है कि वे अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हैं। वे आईपीएल के लिए आएंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 

अभी मेडिकल क्लीयरेंस का इंतजार

फिलहाल जो मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उसमें कहा जा रहा है कि जोश हेजलवुड की स्थिति देखो और इंतजार करो की है। वे आईपीएल खेलेंगे कि नहीं, इसका फैसला अभी नहीं, बल्कि मेडिकल क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। फिलहाल हेजलवुड फिजियो की देखरेख में हैं और आने वाले वक्त में क्या होगा, ये कहना भी मुश्किल है। 

जोश हेजलवुड के लिए करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये किए हैं खर्च

जोश हेजलवुड के लिए आरसीबी की टीम ने करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की रकम खर्च की है। इससे पहले भी वे आरसीबी के साथ ही जुड़े रहे हैं। साल 2022 और 2024 में वे करीब साढ़े सात करोड़ रुपये में आरसीबी में थे। इससे पहले साल 2020 और 2021 में हेजलवुड सीएसके के लिए खेल रहे थे। तब उन्हें दो करोड़ रुपये में लिया गया था। यानी पिछले करीब छह साल में हेजलवुड की आईपीएल कीमत तो काफी बढ़ गई, लेकिन उनके खेलने का लेकर अभी सस्पेंस गहराया हुआ है। 

यह भी पढ़ें 

केकेआर से भी एसआरएच ने कुछ नहीं सीखा, बहुत भारी पड़ेगी काव्या मारन की ये चूक

पाकिस्तानी प्लेयर को खरीदकर बुरी फंसी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, सस्पेंड हुआ फ्रेंचाइजी का X अकाउंट

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement