1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दो लाख बेस प्राइस पर भी केएल राहुल रहे अनसोल्ड, IPL 2026 में बनाए थे 593 रन

दो लाख बेस प्राइस पर भी केएल राहुल रहे अनसोल्ड, IPL 2026 में बनाए थे 593 रन

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की टी20 लीग महाराजा ट्रॉफी के आगामी सीजन को लेकर 5 जून को प्लेयर ऑक्शन का आयोजन किया गया जिसमें केएल राहुल का नाम भी शामिल था, जिनको अपना हिस्सा बनाने में किसी भी टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

KL Rahul- India TV Hindi
Image Source : AP केएल राहुल

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलने वाले केएल राहुल का बल्ले से शानदार फॉर्म देखने को मिला जिसमें उन्होंने कुल 593 रन बनाए थे। केएल राहुल की गिनती टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ियों में की जाती है, लेकिन कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित की जाने वाली महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 लीग के आगामी सीजन को लेकर को किसी भी टीम ने राहुल को अपना हिस्सा नहीं बनाया है। केएल राहुल ने खुद को प्लेयर ऑक्शन प्रक्रिया में 2 लाख रुपये के बेस प्राइस में रजिस्टर करवाया था, लेकिन उनको लेकर किसी भी टीम ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई जिसने जरूर सभी को हैरान कर दिया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त होना एक बड़ा कारण

महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 लीग का आगामी सीजन 20 जून से शुरू होगा जिसमें 12 जुलाई को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। केएल राहुल इस दौरान अधिकतर समय इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त रहने वाले हैं, जिसमें अभी जहां वह अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं। वहीं इसके बाद वह कुछ समय के लिए उन्हें आराम तो मिलेगा लेकिन राहुल अपने वर्कलोड को भी ध्यान में रखेंगे क्योंकि उन्हें इंग्लैंड में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए भी तैयारी करनी होगी। राहुल को केएससीए टी20 लीग 2026 के सीजन में अनसोल्ड जाने के पीछे एक बड़ा कारण उनके अधिक मैचों में उपलब्धता नहीं होना भी माना जा रहा है, जिसको लेकर किसी भी टीम ने उन्हें अपना हिस्सा नहीं बनाया है। वहीं इस प्लेयर ऑक्शन में तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का भी नाम शामिल था, जिनको 2.6 लाख रुपये में मैसूर वॉरियर्स ने अपना हिस्सा बनाया है।

करुण नायर और मनीष पांडे को लेकर लगी बड़ी बोली

आईपीएल 2026 के सीजन में करुण नायर और मनीष पांडे दोनों को अधिक मौके नहीं मिले थे, लेकिन इसके बावजूद केएससीए टी20 लीग 2026 के सीजन में उनको लेकर ऑक्शन में बड़ी बोली देखने को मिली। करुण नायर को जहां मंगलुरु ड्रैगन्स ने 18 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया तो वहीं मनीष पांडे को गुलबर्ग मिस्टिक ने 12.75 लाख रुपये में खरीदा। वहीं आईपीएल 2026 का खिताब जीतने वाली आरसीबी के स्क्वाड का हिस्सा देवदत्त पद्दिकल को सिर्फ 2.6 लाख रुपये में मैसूर वॉरियर्स ने शामिल किया है।

ये भी पढ़ें

केन विलियमसन से भी नहीं बन रहे हैं रन, दो साल बाद डक पर हुए आउट

WTC: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा क्यों नहीं है, क्या है इसके पीछे की पूरी वजह

Latest Cricket News