A
Hindi News खेल क्रिकेट केएल राहुल ने राजकोट में रचा नया कीर्तिमान, साल का पहला ODI शतक ठोक मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़ा

केएल राहुल ने राजकोट में रचा नया कीर्तिमान, साल का पहला ODI शतक ठोक मोहम्मद अजहरुद्दीन को पछाड़ा

केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में शानदार शतक जड़ते हुए नया इतिहास रच दिया। केएल ने शानदार 112 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे।

KL Rahul - India TV Hindi Image Source : PTI केएल राहुल

IND vs NZ, 2nd ODI: राजकोट में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे ODI में भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल ने बल्ले से बड़ा कमाल कर दिया। मिडिल ऑर्डर के बुरी तरह लड़खड़ाने के बाद केएल राहुल ने मजबूती से एक छोर संभालते हुए बेहतरीन शतक ठोक दिया। केएल ने महज 87 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका दूसरा ODI सैकड़ा है। उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के की मदद से अपने ODI करियर का 8वां शतक जड़ा। इस तरह उन्होंने नया इतिहास रच दिया। दरअसल, केएल राहुल राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में ODI शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। केएल से पहले कोई भी भारतीय बल्लेबाज ODI में यहां तीन डिजिट का स्कोर नहीं बना पाया था। केएल की इस धमाकेदार सेंचुरी के दम पर भारत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 284 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। न्यूजीलैंड की ओर से डेब्यूटेंट क्रिस्टियन क्लार्क ने 3 विकेट अपने नाम किए।

2 साल बाद शतक का सूखा किया खत्म

केएल के बल्ले से 2 साल बाद ODI में सेंचुरी आई है। इससे पहले उन्होंने नंवबर 2023 में वर्ल्ड कप के दौरान बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ सेंचुरी लगाई थी। इस धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर राहुल  पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए। केएल ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा ODI शतक लगाने के मामले में अजहरुद्दीन को पछाड़ा। अजहरुद्दीन अपने 334 मैचों के ODI करियर में सिर्फ सात शतक ही लगा पाए थे। हालांकि, राहुल ने यह कारनामा अपने करियर के सिर्फ 93वें वनडे में ही कर दिखाया। यही नहीं, केएल राहुल की यह शतकीय पारी राजकोट में किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने 92 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 11 चौके और 1 छक्का लगाया। पिछली 4 ODI पारियों में उनका यह तीसरा 50+ स्कोर है। दिलचस्प बात ये है कि 4 में से तीन बार वह नाबाद लौटे हैं।

केएल ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया शतक

केएल ने अनोखे अंदाज में अपना शतक का सेलिब्रेशन किया। उन्होंने शतक पूरा करने के बाद मुंह में उंगली दबाकर शतक का जश्न मनाया, जिसे उनके बेटी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, केएल राहुल पिछले साल पिता बने थे।

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान ने चुनी 15 खिलाड़ियों की धाकड़ टीम, पहली बार स्क्वॉड में 2 नए चेहरों को एंट्री

निकोलस पूरन क्या करेंगे टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी? बोर्ड ने बताया उनका फैसला

Latest Cricket News