1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने चुनी 15 खिलाड़ियों की धाकड़ टीम, पहली बार स्क्वॉड में 2 नए चेहरों को एंट्री

पाकिस्तान ने चुनी 15 खिलाड़ियों की धाकड़ टीम, पहली बार स्क्वॉड में 2 नए चेहरों को एंट्री

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jan 14, 2026 03:45 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 03:45 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। 3 मैचों की T20I सीरीज और 3 मैचों की ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है।

Pakistan- India TV Hindi
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम Image Source : AP

Pakistan Squad Announced: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर बड़ी खबर आई है। पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर T20I सीरीज और ODI सीरीज खेलेगी। इन दोनों ही सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम में पहली बार 2 नए चेहरों को मौका दिया गया है। अनकैप्ड बल्लेबाज सायरा जबीन और तेज गेंदबाद हुम्ना बिलाल को पहली बार T20I टीम में जगह मिली है। फातिमा सना को दोनों फॉर्मेट में पाकिस्तान का कप्तान बरकरार रखा गया है, क्योंकि टीम जून में होने वाले ICC महिला T20I वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है।

4 खिलाड़ियों की टीम में वापसी

आलिया रियाज, आयशा जफर, गुल फिरोजा, मुनीबा अली, नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन और तस्मिया रुबाब को ODI और T20I दोनों स्क्वॉड में जगह दी गई है। डायना बेग, नजीहा अल्वी, सदफ शमास और सैयदा अरूब शाह सिर्फ ODI स्क्वॉड का हिस्सा हैं, जबकि हुम्ना बिलाल, सायरा जबीन, तूबा हसन और आयमन फातिमा सिर्फ T20I स्क्वॉड में हैं। आयशा, गुल, तस्मिया और विकेटकीपर-बल्लेबाज नजीहा अल्वी ODI टीम में वापसी कर रही हैं। इन चारों खिलाड़ियों को ODI वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं मिली थी।

10 फरवरी से टूर का आगाज

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका दौरे से पहले 1 से 6 फरवरी तक कराची के हनीफ मोहम्मद हाई परफॉर्मेंस सेंटर में एक ट्रेनिंग कैंप लगेगा। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच T20I सीरीज 10 से 16 फरवरी तक पोटचेफस्ट्रूम, बेनोनी और किम्बर्ली में खेली जाएगी। ये सभी मैच डे-नाइट होंगे। इसके बाद पाकिस्तान तीन मैचों की ODI सीरीज खेलेगी। ODI सीरीज का आगाज 22 फरवरी को ब्लोमफोंटेन में होगा। दूसरा मैच 25 फरवरी को सेंचुरियन में जबकि तीसरा और आखिरी ODI मैच डरबन में 1 मार्च को खेला जाएगा।

पाकिस्तान की महिला T20I टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा (विकेटकीपर), हुम्ना बिलाल, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, तस्मिया रुबाब और तुबा हसन।

पाकिस्तान की महिला ODI टीम: फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयशा जफर, डायना बेग, गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), नाजिहा अल्वी (विकेटकीपर), नशरा संधू, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह और तस्मिया रुबाब।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल