केएल राहुल को अंपायर ने आउट दे दिया, वे वापस पवेलियन जाने लगे, लेकिन तभी देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोका और डीआरएस लेने के लिए कहा। जब रिप्ले देखा गया तो पता चला कि वे आउट नहीं हैं और इसके बाद राहुल ने खुश होकर देवदत्त को अपने गले से लगा लिया। हालांकि इसके बाद भी राहुल की पारी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। इस बीच देवदत्त ने जिस तरह से दिमाग का इस्तेमाल कर अपने साथी को बचाया, वो काबिलेतारीफ है।
भारत की पारी के 11वें ओवर में हुआ पूरा घटनाक्रम
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट के चौथे दिन ये सब कुछ 11वें ओवर की आखिरी बॉल पर हुआ। ये ओवर प्रभात जयसूर्या लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवीं बॉल पर राहुल ने जबरदस्त सिक्स लगाया था। इसके बाद अगली बॉल राहुल ने डिफेंसिव तरीके से खेली। जयसूर्या ने गेंद डाली, इसी दौरान कुछ ड्रिफ्ट हुआ और केएल राहुल ने आगे बढ़े गेंद ने उन्हें अंदर के किनारे से बीट किया। इसी बीच बॉल बैट को मिस करते हुए उनके पैड पर जाकर लगी। अंपायर ने आउट के लिए अपनी अंगुली उठा दी। राहुल को भी लगा वे आउट हैं और वापस जाने लगे। लेकिन देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोक लिया और रिव्यू लेने को कहा। हालांकि ये केवल एक उम्मीद में लिया गया फैसला था। रिप्ले में दिखा कि बॉल में राहुल का बल्ला नहीं लगा है। यह स्टंप से नहीं लग रही थी। स्टंप के ऊपर से जा रही है।
राहुल 35 के स्कोर पर प्रभात जयसूर्या के बने शिकार
इसके बाद अंपायर ने अपनी गलती मानी और राहुल को नॉटआउट दिया। श्रीलंकाई टीम को यकीन ही नहीं हो रहा था कि राहुल आउट कैसे नहीं हुए, यहां तक की खुद राहुल भी आश्चर्य में थे। इसके बाद राहुल ने तुरंत देवदत्त के पास जाकर उन्हें गले से लगा दिया और उन्हें शुक्रिया भी कहा। हालांकि इसके बाद भी ज्यादा देर तक राहुल नहीं बचे। पारी के 15वें ओवर में वे 47 बॉल पर 35 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने इस दौरान दो चौके और दो छक्के लगाए। वे प्रभात जयसूर्या के ही शिकार बने।
आज मैच का चौथा दिन होगा काफी अहम
मैच का आज चौथा दिन चल रहा है। देखना ये होगा कि टीम इंडिया कितने और रन बनाने में कामयाब होती है। भारत को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया था, जब वे पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। मैच के चौथे दिन बारिश की भी आशंका है। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को कैसे जीत पाएगी, ये देखना दिलचस्प होगा।
यह भी पढ़ें
एक बल्लेबाज ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, श्रीलंका के खिलाफ नहीं बने रन
गॉल टेस्ट में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?
Latest Cricket News