1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक ब​ल्लेबाज ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, श्रीलंका के खिलाफ नहीं बने रन

एक ब​ल्लेबाज ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, श्रीलंका के खिलाफ नहीं बने रन

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 18, 2026 10:55 am IST,  Updated : Aug 18, 2026 10:55 am IST

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले मैच में आज चौथे दिन का खेल चल रहा है। ​इस दिन पहले ओवर में ही जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए। पहली पारी में भी वे केवल 32 ही रन बनाने में कामयाब हुए थे।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : AP

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला इस वक्त खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम के टेंशन यशस्वी जायसवाल ने बढ़ा दी है। पहली पारी में उन्होंने एक छोटी पारी खेली, लेकिन दूसरी पारी में जब तेजी से रन बनाने की जरूरत थी, तब वे शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले जो वॉर्मअप मैच हुआ था, उसकी भी पहली पारी में वे बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। 

चौथे दिन दूसरी पारी में पहले ही ओवर में बिना रन बनाए आउट हो गए जायसवाल

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी के आधार पर बढ़त तो ले ली, लेकिन एक वक्त ऐसा भी लग रहा था कि श्रीलंकाई टीम को फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 284 रन बना दिए। इसके बाद तीसरे दिन और खेल नहीं हुआ। जब मैच के चौथे दिन टीम इंडिया बल्लेबाजी के लिए उतरी तो उम्मीद की जा रही थी कि जायसवाल एक तेज और बड़ी पारी खेलेंगे, तब वे पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए। पहली पारी में उन्होंने 32 रन की एक छोटी पारी खेली थी। 

वॉर्मअप मैच में भी नहीं बने थे जायसवाल से बड़े रन

इस बीच बात अगर ​वॉर्मअप मैच की करें तो वहां भी पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे और दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाए थे। टीम इंडिया को चौथे दिन तेज बल्लेबाजी की जरूरत है, जो काम जायसवाल अच्छी तरह से कर सकते थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर सके। ये एक टेंशन की बात है। जायसवाल जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, वो भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। अभी सीरीज में एक और मैच बाकी है, उम्मीद की जानी चाहिए कि वे अगले मैच में अपना जबरदस्त रूप दिखाएंगे, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। 

भारत बनाम श्रीलंका सीरीज का आज चौथा दिन

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट में आज चौथे दिन का खेल चल रहा है। अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया कितने रन दूसरी पारी में बनाती है। क्या श्रीलंकाई टीम पूरी भारतीय टीम को आउट कर देगी या फिर टीम इंडिया के कप्तान गिल अच्छा स्कोर बनाने के बाद पारी घोषित करा देंगे। तीन दिन में दो पारियां हो पाई हैं और अब दो दिन में दो और पारियां होनी हैं। ऐसे में मैच किस ओर जाएगा अभी कहना मुश्किल होगा। 

यह भी पढ़ें 

गॉल टेस्ट में बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल, चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम?

बाबर आजम को लेकर अजहर महमूद ने पूर्व क्रिकेटरों पर बोला हमला, कहा- हमारे पास सिर्फ एक सुपरस्टार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल