इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब ऐसे पड़ाव पर जा पहुंचा है जहां से प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होना तय है। वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने जिन्होंने पहले सिर्फ लीग स्टेज तक के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान किया था, उन्होंने 6 मई को प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले की तारीख का ऐलान करने के साथ वेन्यू भी तय कर दिए हैं। पहले ऐसी उम्मीद तय मानी जा रही थी कि आईपीएल 2026 का फाइनल मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन बीसीसीआई ने इसे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराने का फैसला लिया है। अब बीसीसीआई के इस फैसले को लेकर कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से निराशा व्यक्त की गई है।
बीसीसीआई ने हमें नहीं दी कोई औपचारिक जानकारी
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल मैच के वेन्यू का ऐलान होने के बाद कर्नाटक क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद की तरफ से इस मामले में जारी किए गए आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई कि वह खुद इस मुद्दे को लेकर लगातार बीसीसीआई के साथ व्यक्तिगत रूप से संपर्क में थे। हमने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल प्लेऑफ मैचों की मेजबानी के लिए बीसीसीआई को औपचारिक रूप से इस बारे में जानकारी भी दी थी। इस सीजन बेंगलुरु ने जिन आईपीएल मैचों की मेजबानी की उसमें मैनेजमेंट काफी बेहतर रहा जिसको लेकर हमारे इस कदम की भी सराहना की गई। इससे हमारे लिए बड़े मैचों की मेजबानी करने का दावा भी काफी मजबूत हो गया। हम समझते हैं कि बीसीसीआई ने इन मैचों को किसी दूसरे वेन्यू पर कराने का फैसला लिया है। हालांकि इसके पीछे क्या वजह रही इसको लेकर KSCA को औपचारिक रूप से जानकारी नहीं गई। इसके बावजूद हम बीसीसीआई की तरफ से लिए गए इस निर्णय का पूरी तरह से सम्मान करते हैं।
इस वजह से थी फाइनल मैच की मेजबानी की उम्मीद
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के फाइनल मैच की मेजबानी को लेकर इस वजह से भी उम्मीद लगाई जा रही थी क्योंकि आईपीएल में अधिकतर सीजन में ऐसा देखने को मिला है कि पिछले सीजन खिताब जीतने वाली टीम के होम वेन्यू पर फाइनल मैच का आयोजन किया जाता है। हालांकि कुछ सीजन में ऐसा देखने को मिला है कि बीसीसीआई ने अलग वेन्यू पर फाइनल मुकाबला कराने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें
IPL में 13 सालों में पहली बार ये कारनामा कर पाए संजू सैमसन, इस मामले में भी पहुंचे टॉप पर
हार्दिक पांड्या RCB के खिलाफ मुकाबले से भी रह सकते हैं बाहर, क्या मुंबई इंडियंस में नहीं है सबकुछ ठीक?
Latest Cricket News