1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में 13 सालों में पहली बार ये कारनामा कर पाए संजू सैमसन, इस मामले में भी पहुंचे टॉप पर

IPL में 13 सालों में पहली बार ये कारनामा कर पाए संजू सैमसन, इस मामले में भी पहुंचे टॉप पर

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : May 06, 2026 04:33 pm IST,  Updated : May 06, 2026 04:33 pm IST

DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से पहली बार आईपीएल में खेल रहे संजू सैमसन का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 87 रनों की पारी खेलने के साथ एक ऐसा करनामा किया जो वह अपने आईपीएल करियर में पहले करने में कामयाब नहीं हो सके थे।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 48वां लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच को सीएसके की टीम एकतरफा 8 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही है, जिसमें उन्हें 156 रनों का टारगेट मिला था। चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में उनके स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने बल्ले से अहम भूमिका निभाई जिन्होंने 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों की मदद से 87 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे। वहीं संजू सैमसन इसी के साथ एक ऐसा कारनामा करने में कामयाब रहे जो उन्होंने अपने आईपीएल करियर में पहली बार किया है।

संजू सैमसन ने तीसरी बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है, जिसमें वह 10 मैचों में खेलते हुए 57.53 के बेहतरीन औसत के साथ 402 रन बना चुके हैं, इस दौरान सैमसन के बल्ले से 2 शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। वहीं सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उनके 87 रनों की शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। सैमसन ने साल 2013 में पहली बार आईपीएल सीजन में खेला था, जिसके बाद ये पहली बार है कि वह इस सीजन तीन मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। संजू सैमसन ने इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जहां दोनों ही मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है, तो वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वह ये अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहे थे।

इस लिस्ट में मौजूदा सीजन में सबसे आगे

संजू सैमसन आईपीएल 2026 में अब तक सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने के मामले में पहले नंबर पर हैं, जिसमें तीन बार उन्होंने इस अवॉर्ड को जीता है। वहीं इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर 6 खिलाड़ी हैं, जिसमें जेसन होल्डर, जोश हेजलवुड, प्रियांश आर्या, केएल राहुल, समीर रिजवी और वरुण चक्रवर्ती का नाम शामिल है, जिसमें सभी ने 2-2 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर बात की जाए तो उनका ये सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है, जिसमें वह अभी भी खुद को प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में शामिल रखे हुए हैं। सीएसके ने अब तक इस सीजन में खेले 10 मुकाबलों में से 5 में जीत हासिल की है तो वहीं पांच मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। अब सीएसके को इस सीजन में अगला मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ 10 मई को अपने होम ग्राउंड पर खेलना है।

ये भी पढ़ें

VIDEO: नितीश राणा ये कैसे आउट हो गए, एक ही बॉल पर दो बार, पहली दफा हुआ ऐसा

IPL 2026 Final: कहां खेला जाएगा आईपीएल फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर के वेन्यू भी हुए तय

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल