1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: नितीश राणा ये कैसे आउट हो गए, एक ही बॉल पर दो बार, पहली दफा हुआ ऐसा

VIDEO: नितीश राणा ये कैसे आउट हो गए, एक ही बॉल पर दो बार, पहली दफा हुआ ऐसा

 Published : May 06, 2026 07:53 am IST,  Updated : May 06, 2026 07:54 am IST

नितीश राणा चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अजीब तरीके से आउट हो गए। अब उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सवाल किए जा रहे हैं।

nitish rana- India TV Hindi
नितीश राणा Image Source : AP

नितीश राणा आईपीएल के मुकाबले में अजीबो गरीब तरीके से आउट हो गए। ऐसा पहली बार देखने को मिला है, जब कोई बल्लेबाज एक ही बॉल पर दो तरीके से आउट हो गया हो। इस बीच इस आउट के तरीके को लेकर हंगामा भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि अब काफी देर हो चुकी है और खुद नितीश राणा के अलावा उनकी टीम ने भी कोई अपत्ति दर्ज नहीं कराई है। 

नितीश राणा ने 13 बॉल पर बनाए 15 रन

आईपीएल में मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम को पहला झटका जल्दी लग गया, सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका तब आउट हो गए, जब टीम का स्कोर केवल 29 रन था। वे केवल 19 ही रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर नितीश राणा आए। उन्होंने कुछ एक अच्छे स्ट्रोक खेले, लेकिन उनकी भी पारी ज्यादा देर तक नहीं चल पाई। वे 13 बॉल पर 15 ही रन बना सके। इस दौरान दो चौके उनके बल्ले से आए। 

नूर अहमद की बॉल पर आउट हुए नितीश राणा

मैच के दसवें ओवर में नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान एक बॉल नितीश राणा ने डीप बैकवर्ड स्क्वायर पर एक स्ट्रोक खेला। वहां पर खड़े कार्तिक शर्मा ने उन्हें कैच कर लिया और वे आउट हो गए। हालांकि जब टीवी पर मैच को देखा गया तो पता चला कि जब गेंद और बैट का सम्पर्क हुआ, शायद उससे पहले ही विकेट की गिल्लियां गिर चुकी ​थी। ऐसा भी लग रहा है कि राणा का बैट स्टंप्स पर लगा, यानी वे हिट विकेट आउट हुए। हालांकि इस ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया और वे आउट होकर चले गए। 

नितीश के आउट होने को लेकर क्यों हो रहे हैं सवाल

अगर बैट और बॉल के सम्पर्क से पहले ​बेल्स गिरी हैं तो फिर अंपायर को इसे डेड बॉल घोषित करना चाहिए थे, जो कि नहीं किया गया। इतना नहीं खुद नितीश राणा और उनकी टीम की ओर से भी कोई अपील नहीं की गई, इस पर फैसले पर ​फिर से विचार करने का सवाल ही नहीं उठता। हालांकि नितीश के आउट होने के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर इसके वीडियो शेयर किए जाने लगे और सवाल उठा कि नितीश राणा आखिर कैसे आउट हुए हैं। 

एक ही बॉल पर दो तरीके से हुए आउट

इस बीच मजे की बात ये भी है कि आधिकारिक तौर पर तो नहीं, लेकिन लगता है कि नितीश राणा ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जो एक ही बॉल पर दो बार आउट हुए। पहले वे ​हिट विकेट हुए और उसके बाद कैच आउट हो गए। ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला था। हालांकि अंपायर ने उन्हें कैच आउट दिया है, इसलिए इसे वही माना जाना चाहिए। लेकिन वीडियो ने कई सवाल तो उठा ही दिए हैं। 

यहां देखें राणा के आउट होने का वीडियो 

यह भी पढ़ें 

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की धमाकेदार एंट्री, अचानक हुआ बड़ा उलटफेर

IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर CSK ने भी ठोका प्लेऑफ का दावा, अंक तालिका हुई रोचक

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल