1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की धमाकेदार एंट्री, अचानक हुआ बड़ा उलटफेर

ऑरेंज कैप की रेस में संजू सैमसन की धमाकेदार एंट्री, अचानक हुआ बड़ा उलटफेर

 Published : May 06, 2026 07:12 am IST,  Updated : May 06, 2026 07:12 am IST

ऑरेंज कैप की रेस में अब संजू सैमसन भी शामिल हो गए हैं। संजू की जबरदस्त पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने में कामयाबी हा​सिल कर ली है। इस बीच अभिषेक शर्मा से ऑरेंज कैप छिन गई है।

sanju samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : AP

ऑरेंज कैप की रेस में नया मोड़ आता हुआ नजर आ रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली। इसका नतीजा ये रहा ​कि उन्होंने ऑरेंज कैप के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है। संजू सैमसन अब इस आईपीएल में ऐसे पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने 400 से अधिक रन बनाने में कामयाबी हासिल कर ली है। इतना ही नहीं, केएल राहुल ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है। 

अभिषेक शर्मा को पछाड़कर केएल राहुल ने हासिल की ऑरेंज कैप

इस साल के आईपीएल में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा से ये कैप छीन ली है। केएल राहुल ने मंगलवार को सीएसके के खिलाफ एक छोटी पारी खेली, लेकिन ये टॉप पर जाने के लिए काफी थी। राहुल ने 13 बॉल पर केवल 12 रन बनाए। अब राहुल दस मैचों में 445 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर पर सज चुकी है। ​जो अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर​ थे, वे अब दूसरे स्थान पर चले गए हैं। उन्होंने 10 मैच खेलकर 440 रन बनाए हैं। यानी वे राहुल से केवल 5 रन पीछे हैं। हो सकता है कि वे जल्द ही फिर से पहले नंबर पर कब्जा जमा लें। सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन 425 रन बना चुके हैं। 

संजू सैमसन की टॉप 5 में हो गई एंट्री

वैभव सूर्यवंशी की बात की जाए तो वे नंबर चार पर हैं। वैभव ने अब तक 10 मैच खेलकर 404 रन बनाए हैं। इस बीच संजू सैमसन की भी टॉप 5 में एंट्री हो गई है। संजू सैमसन ने अब 10 मैच खेलकर 402 रन पूरे कर लिए हैं। मजे की बात ये है कि टॉप 5 के बल्लेबाजों में संजू का औसत सबसे ज्यादा है। उनका औसत अब 57.43का हा गया है। इस मामले में क्लासेन दूसरे नंबर पर हैं, जिनका औसत इस वक्त 53.12 का चल रहा है। 

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू ने खेली 87 रनों की जबरदस्त पारी

संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केवल 52 बॉल पर 87 रनों की पारी खेलने में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने सात चौके और 6 छक्के ठोके। वे शतक के काफी करीब थे, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद कार्तिक शर्मा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। अब संजू उस क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिन्होंने इस सीजन 400 रन बना लिए हैं। 

यह भी पढ़ें 

IPL Points Table: दिल्ली कैपिटल्स को हराकर CSK ने भी ठोका प्लेऑफ का दावा, अंक तालिका हुई रोचक

DC को हराने के बाद CSK अब कैसे कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल