1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. DC को हराने के बाद CSK अब कैसे कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

DC को हराने के बाद CSK अब कैसे कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई? जानें पूरा समीकरण

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 05, 2026 11:49 pm IST,  Updated : May 05, 2026 11:49 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में हराकर IPL 2026 प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है। संजू सैमसन के नाबाद 87 और कार्तिक शर्मा के 41 रन की बदौलत टीम ने 156 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।

CSK - India TV Hindi
चेन्नई सुपर किंग्स Image Source : AFP

Chennai Super Kings IPL 2026 Playoff Scenario: IPL 2026 में एक समय मुश्किलों में घिरी नजर आ रही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अब शानदार वापसी कर ली है। दिल्ली में मिली जीत ने टीम के अभियान को नई दिशा दे दी है और अब प्लेऑफ की उम्मीदें काफी मजबूत दिख रही हैं। चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को अरुण जेटली स्टेडियम में 8 विकेट से रौंदते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की। चेन्नई ने 156 रन का लक्ष्य 18वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने नाबाद 87 रन बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 41 रन की अहम पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की साझेदारी ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

जीत की राह पर लौटी CSK

लगातार तीन हार के बाद CSK की स्थिति काफी खराब लग रही थी, लेकिन अब टीम ने पिछले चार मुकाबलों में तीन जीत दर्ज कर वापसी का दम दिखाया है। 10 मैचों में 10 पॉइंट के साथ टीम अब प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है और फैंस को एक बार फिर उम्मीद नजर आने लगी है। आगे का सफर CSK के लिए बेहद अहम रहने वाला है। टीम को अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लगातार दो मुकाबले खेलने हैं, जिसमें एक घरेलू और एक अवे मैच शामिल है। इसके बाद उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, जबकि लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला गुजरात टाइटन्स के खिलाफ खेला जाएगा। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए CSK इन मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकती है।

ये है प्लेऑफ में जाने का समीकरण

अगर प्लेऑफ की बात करें तो समीकरण साफ है। CSK को अपने बचे हुए चार में से कम से कम तीन मैच जीतने होंगे। ऐसा करने पर टीम 16 पॉइंट तक पहुंच जाएगी, जो आमतौर पर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए पर्याप्त माने जाते हैं। कुल मिलाकर, CSK ने सही समय पर लय हासिल कर ली है और अब टीम एक बार फिर प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से शामिल होती दिख रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की टीम कितना लंबा सफर तय कर पाती है।

यह भी पढ़ें:

ICC Rankings: T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत का बज रहा डंका, पाकिस्तान टॉप-5 में भी नहीं

IPL 2026 में जसप्रीत बुमराह का क्यों है बुरा हाल? टीम इंडिया के पूर्व कोच ने बताई बड़ी वजह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल