1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुलदीप यादव को Asia Cup 2025 में मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, ICC Ranking में दिखा जलवा; पहुंचे इस नंबर पर

कुलदीप यादव को Asia Cup 2025 में मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, ICC Ranking में दिखा जलवा; पहुंचे इस नंबर पर

भारतीय टीम के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का एशिया कप 2025 में अब तक गेंद से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद उन्होंने लेटेस्ट आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में भी लंबी छलांग लगाई है।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi
Image Source : AP कुलदीप यादव

आईसीसी की तरफ से 17 सितंबर को लेटेस्ट टी20 रैंकिंग को जारी कर दिया गया जिसमें एशिया कप 2025 में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले कुलदीप यादव लंबी छलांग लगाने में कामयाब हुए हैं। टीम इंडिया ने अब तक टूर्नामेंट में दो मैच खेले हैं, जिसमें दोनों में कुलदीप यादव का गेंद से मैच विनिंग प्रदर्शन देखने को मिला है और वह कुल 7 विकेट अब तक हासिल कर चुके हैं। कुलदीप यादव जो पिछले काफी समय से टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर चल रहे थे उन्होंने शानदार वापसी करने के साथ अब आईसीसी टी20 इंटरनेशनल गेंदबाजी रैंकिंग में सीधे 16 स्थानों की छलांग लगाई है।

कुलदीप यादव अब 16 स्थान छलांग लगाकर पहुंचे इस नंबर पर

एशिया कप 2025 में कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ खेले गए मैच में जहां 4 विकेट हासिल किए थे, वहीं इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में भी कुलदीप ने अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखते हुए तीन विकेट हासिल किए। कुलदीप यादव अब आईसीसी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 16 स्थानों की छलांग लगाने के साथ सीधे 23 नंबर पर पहुंच गए हैं, जिसमें उनके कुल 604 रेटिंग प्वाइंट हैं। कुलदीप की रैंकिंग में अगले हफ्ते और सुधार की उम्मीद पूरी की जा सकती है, जिसमें टीम इंडिया को अभी इस हफ्ते एशिया कप में जहां ओमान के खिलाफ मैच खेलना है तो वहीं इसके बाद 21 सितंबर को उन्हें सुपर-4 में अपना पहला मैच खेलना है, जिसमें फिर से पाकिस्तान से मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है।

बुमराह ने भी लगाई चार स्थानों की छलांग

भारतीय टी20 टीम में लंबे समय के बाद जसप्रीत बुमराह की भी वापसी देखने को मिली जिन्होंने एशिया कप 2025 में अब तक 2 मुकाबलों में खेलते हुए कुल तीन विकेट हासिल किए हैं, जिसके बाद वह भी अपनी टी20 रैंकिंग में 4 स्थानों का सुधार करने में कामयाब रहे। बुमराह अब 537 रेटिंग प्वाइंट के साथ 40वें नंबर पर काबिज हैं। वहीं हार्दिक पांड्या को गेंदबाजी रैंकिंग में जरूर नुकसान हुआ है और वह 13 स्थान नीचे चले गए जिसमें हार्दिक अभी रैंकिंग में 66वें नंबर पर हैं।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा ने रच दिया कीर्तिमान, फिल साल्ट ने भी मारी छलांग, तिलक वर्मा और सूर्या को नुकसान

Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की हार से सुपर-4 में पहुंचने की रेस हुई रोमांचक, बन रहे हैं अब ये समीकरण

Latest Cricket News