A
Hindi News खेल क्रिकेट कुलदीप यादव का एक और बड़ा कमाल, अश्विन को इस मामले में छोड़ा पीछे

कुलदीप यादव का एक और बड़ा कमाल, अश्विन को इस मामले में छोड़ा पीछे

Asia Cup 2025: कुलदीप यादव ने एशिया कप 2025 में गेंद से काफी शानदार शुरुआत की है, जिसमें यूएई के खिलाफ पहले मुकाबले में उनकी स्पिन गेंदबाजी का जादू देखने को मिला।

Kuldeep Yadav- India TV Hindi Image Source : PTI कुलदीप यादव

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम को मिली यूएई के खिलाफ एकतरफा 9 विकेट से जीत में कुलदीप यादव ने गेंद से अहम भूमिका निभाई। लंबे समय के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वापसी कर रहे कुलदीप ने इस मैच में सिर्फ 2.1 ओवर्स की अपनी गेंदबाजी में 4 विकेट हासिल किए, जिसके चलते यूएई टीम की पारी 13.1 ओवर्स में 57 रन बनाकर सिमट गई। टीम इंडिया ने इस टारगेट को सिर्फ 4.3 ओवर्स में एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। वहीं कुलदीप यादव ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर रविचंद्रन अश्विन को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया।

अश्विन को इस मामले में पीछे छोड़ने में कामयाब हुए कुलदीप

कुलदीप यादव ने साल 2024 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले के बाद अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरे थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई थी, जिसमें कुलदीप ने सभी का दिल जीता है। यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप ने अपने एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए। वहीं इस मैच में उन्होंने सिर्फ 7 रन ही दिए। कुलदीप अब घर से बाहर भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में विकेट लेने के मामले में रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। कुलदीप ने अब तक घर से बाहर 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 11.15 के औसत से कुल 52 विकेट अपने नाम किए हैं, वहीं अश्विन ने 50 विकेट लिए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर अर्शदीप सिंह का नाम है जो अब तक कुल 71 विकेट भारत से बाहर टी20 इंटरनेशनल में लेने में कामयाब हुए हैं।

भारत के बाहर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

  • अर्शदीप सिंह - 71 विकेट (45 मैच)
  • हार्दिक पांड्या - 63 विकेट (67 मैच)
  • जसप्रीत बुमराह - 62 विकेट (42 मैच)
  • भुवनेश्वर कुमार - 56 विकेट (53 मैच)
  • कुलदीप यादव - 52 विकेट (25 मैच)
  • रविचंद्रन अश्विन - 50 विकेट (44 मैच)

कुलदीप ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय फिटनेस कोच को दिया

यूएई के खिलाफ मैच में कुलदीप यादव को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला जिसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन का श्रेय फिटनेस कोच एड्रियन को दिया। कुलदीप ने कहा कि उन्होंने मेरी फिटनेस को लेकर काफी काम किया है और सारी चीजें काफी बेहतर चल रही हैं। मेरी कोशिश सिर्फ सही लेंथ पर गेंदबाजी करने की थी और बल्लेबाज क्या करने की कोशिश कर रहा उसपर जिससे मैं अपनी अगली गेंद उसी प्लान के साथ फेंक सकूं।

ये भी पढ़ें

IND vs UAE: अभिषेक शर्मा बने ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय, रोहित शर्मा के क्लब का बन गए हिस्सा

Asia Cup 2025: शुभमन गिल ने खेला ऐसा अविश्वसनीय शॉट, वसीम अकरम का रिएक्शन हुआ वायरल; देखें VIDEO

Latest Cricket News