1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG की IPL 2026 सीजन के लिए स्क्वाड फाइनल हुआ, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते दिखेंगे ये खिलाड़ी

LSG की IPL 2026 सीजन के लिए स्क्वाड फाइनल हुआ, ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलते दिखेंगे ये खिलाड़ी

आईपीएल के 19वें सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्क्वाड फाइनल हो गया है, जिसमें उन्होंने अबू धाबी में हुए ऑक्शन में एनरिक नॉर्खिया और वानिंदु हसरंगा जैसे बड़े खिलाड़ियों को अपना हिस्सा बनाया है।

PTI- India TV Hindi
Image Source : LUCKNOW SUPER GIANTS लखनऊ सुपर जाएंट्स का आईपीएल 2026 में फुल स्क्वाड

LSG Full Squad IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के लिए अबू धाबी में हुए ऑक्शन के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स की 19वें सीजन के लिए स्क्वाड फाइनल हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2026 में खेले जाने वाले सीजन के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स ने जब ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और रिलीज प्लेयर्स की लिस्ट को जारी किया था तो उसमें उन्होंने कुल 19 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला लिया था, जिसमें चार विदेश प्लेयर्स का भी नाम शामिल था। इसके बाद ऑक्शन में लखनऊ के पास कुल 6 खिलाड़ियों को लेने का मौका था, जिसके लिए उनके पास कुल 22.95 करोड़ रुपये का पर्स बाकी था।

लखनऊ ने एनरिक नॉर्खिया और वानिंदु हसरंगा को बनाया हिस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के ऑक्शन में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने साउथ अफ्रीका टीम के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा को अपनी स्क्वाड का हिस्सा अगले सीजन के लिए बनाया है। वानिंदु हसरंगा और एनरिक नॉर्खिया ने आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए अपना नाम 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस में दिया था, जिसके बाद उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स इसी प्राइस में अपनी स्क्वाड में शामिल करने में कामयाब रही। इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी मुकुल चौधरी को 2 करोड़ 60 लाख रुपये तो वहीं अकक्षत रघुवंशी को 2 करोड़ 20 लाख रुपये जबकि नमन तिवारी को उन्होंने एक करोड़ रुपये में अपना हिस्सा बनाया है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को 8 करोड़ 60 लाख रुपये में अपना हिस्सा बनाया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स का 19वें आईपीएल सीजन के लिए स्क्वाड

ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद।

ऋषभ पंत पर रहेगी बड़ी जिम्मेदारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा था, जिसमें वह लीग स्टेज से ही बाहर हो गए थे। लखनऊ ने 14 लीग मुकाबलों में खेलते हुए सिर्फ 6 में जीत हासिल की थी तो वहीं 8 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते वह 7वें स्थान पर रहे थे। ऐसे में अब अगले सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के कप्तान ऋषभ पंत के ऊपर काफी बड़ी जिम्मेदारी रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें

कौन हैं कार्तिक शर्मा जिनको IPL Auction में खरीदने के लिए मची होड़? बेस प्राइस से मिली 4633 फीसदी अधिक रकम

IPL इतिहास में इन 2 प्लेयर्स ने तोड़ा सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड, ऑक्शन में खुल गया कुबेर का खजाना

Latest Cricket News