1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कौन हैं कार्तिक शर्मा जिनको IPL Auction में खरीदने के लिए मची होड़? बेस प्राइस से मिली 4633 फीसदी अधिक रकम

कौन हैं कार्तिक शर्मा जिनको IPL Auction में खरीदने के लिए मची होड़? बेस प्राइस से मिली 4633 फीसदी अधिक रकम

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Dec 16, 2025 05:33 pm IST,  Updated : Dec 16, 2025 05:33 pm IST

IPL 2026 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी कार्तिक शर्मा को लेने के लिए कई फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ देखने को मिली, जिसमें अंत में चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें अपना हिस्सा बनाने में सफल रही।

Kartik Sharma- India TV Hindi
कार्तिक शर्मा Image Source : INSTAGRAM/KARTIKSHARMA2960

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के ऑक्शन में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसों की बारिश होते हुए देखने को मिल रही है, जिसमें राजस्थान से आने वाले 19 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बनाने के लिए बड़ी रकम पर्स से खर्च की। कार्तिक शर्मा को लेकर पहले से ही कई फ्रेंचाइजियों की नजरें थी, जिसमें अंत में सीएसके बाजी मारने में कामयाब रही। कार्तिक का करियर अभी बहुत बड़ा नहीं हैं लेकिन उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर सभी को काफी प्रभावित किया है। कार्तिक ने 30 लाख रुपये बेस प्राइज में अपना नाम रजिस्टर करवाया था, जिसके बाद उन्हें 4633 फीसदी अधिक रकम में सीएसके ने खरीदा है।

कार्तिक के लिए सीएसके के अलावा इन फ्रेंचाइजियों ने दिखाई दिलचस्पी

आईपीएल 2026 ऑक्शन में कार्तिक शर्मा के नाम को जब पुकारा गया तो उसमें सबसे पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी दिलचस्पी दिखाई, जिसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स भी शामिल हो गई। कोलकाता नाइट राइडर्स के आने से लगातार बोली बढ़ती गई और उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भी एंट्री देखने को मिली। अंत में सीएसके और हैदराबाद लगातार कार्तिक को अपना हिस्सा बनाने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये की बोली लगाने के साथ उन्हें अपना हिस्सा अगले सीजन के लिए बना लिया। कार्तिक शर्मा जिनका बेस प्राइस 30 लाख रुपये था उन्हें सीएसके ने 4633 फीसदी अधिक रकम देने के साथ अगले सीजन के लिए अपनी स्क्वाड में शामिल किया है।

कार्तिक डेथ ओवर्स में तेजी से रन बनाने की रखते हैं क्षमता

सीएसके ने जैसे ही 14 करोड़ 20 लाख रुपये में कार्तिक शर्मा को अपना हिस्सा बनाया उसी के साथ उनको लेकर सभी के मन में दिलचस्पी बढ़ गई कि आखिर ये कौन खिलाड़ी है। कार्तिक को लेकर बात की जाए तो वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो आसानी से लंबे-लंबे शॉट खेलने के लिए पहचाने जाते हैं। कार्तिक शर्मा फिनिशर की भूमिका को काफी बखूबी निभा सकते हैं। कार्तिक ने अभी तक 12 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.36 के औसत से 334 रन बनाए हैं और उसमें उनका स्ट्राइक रेट 162.92 का देखने को मिला है। कार्तिक के बल्ले से 28 छक्के देखने को मिले हैं तो वहीं 16 चौके भी लगाने में कामयाब हुए हैं।

ये भी पढ़ें

इस अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के लिए लगी मोटी बोली, चार बॉल पर ले चुका है 4 विकेट

IPL 2025 में फेंकी थी सबसे ज्यादा वाइड गेंद, अब ऑक्शन में खुल गई किस्मत, सैलरी में हुआ जबरदस्त इजाफा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल