1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद अब LSG ने लिया एक और बड़ा फैसला, फ्रेंचाइजी ने नए बैटिंग कोच को किया नियुक्त

ऋषभ पंत को ट्रेड करने के बाद अब LSG ने लिया एक और बड़ा फैसला, फ्रेंचाइजी ने नए बैटिंग कोच को किया नियुक्त

आईपीएल 2026 का सीजन अभी खत्म हुए एक महीने भी नहीं हुआ है और अगले सीजन को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स इसमें काफी तेजी दिखा रही है जिन्होंने ऋषभ पंत की जगह कुलदीप यादव को प्लेयर ट्रेडिंग विंडो के जरिए अपना हिस्सा बना लिया है, तो वहीं अब नए बल्लेबाजी कोच की भी नियुक्ति कर दी गई है।

Lucknow Super Giants- India TV Hindi
Image Source : PTI लखनऊ सुपर जाएंट्स

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अभी खत्म हुए अधिक समय नहीं बीता है लेकिन उससे पहले ही अगले सीजन को लेकर अभी से उठापटक देखने को मिल रही है। इसमें लखनऊ सुपर जाएंट्स जिनका ये सीजन किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं हुआ था, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ प्लेयर ट्रेड डील के जरिए ऋषभ पंत उनको देते हुए कुलदीप यादव को अपना हिस्सा बना लिया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस कदम को लेकर चर्चा काफी पहले शुरू हो चुकी थी, जिसका कुछ दिन पहले आधिकारिक ऐलान भी कर दिया गया। वहीं इसके अलावा एलएसजी अपने कोचिंग स्टाफ में भी कुछ बदलाव कर रही है और उसमें उन्होंने नए बैटिंग कोच की नियुक्ति की है।

केरल के पूर्व खिलाड़ी को एलएसजी ने बनाया बैटिंग कोच

लखनऊ सुपर जाएंट्स के आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का कई मुकाबलों में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन ना कर पाना था। अब क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार एलएसजी ने IPL 2027 के लिए टीम के नए बैटिंग कोच के रूप में घरेलू क्रिकेट में केरल की टीम से खेलने वाले जी जयकुमार की नियुक्ति की है। जी. जयकुमार ने घरेलू क्रिकेट में कुल 32 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25 फर्स्ट क्लास मैच और 8 लिस्ट-ए मुकाबले शामिल हैं। जी जयकुमार एक ऑलराउंडर खिलाड़ी थे, जिसमें उन्होंने फर्स्ट क्लास में 122 रन बनाने के साथ 53 विकेट भी हासिल किए हैं तो वहीं लिस्ट में उनके नाम 8 विकेट और 8 रन दर्ज हैं। अभी लखनऊ सुपर जाएंट्स के कोचिंग स्टाफ में जस्टिन लैंगर हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो वहीं भरत अरुण गेंदबाजी कोच हैं। वहीं टॉम मूडी डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

लांस क्लूजनर के भी दिल्ली कैपिटल्स जाने की उम्मीद

आईपीएल 2026 के सीजन में लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के लिए बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी लांस क्लूजनर संभाल रहे थे, जिनकी जगह पर जी जयकुमार को नियुक्त किया गया है। वहीं ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि पंत के साथ क्लूजनर भी दिल्ली कैपिटल्स का रुख करने वाले है जो वहां पर बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं इसके अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने कुछ खिलाड़ियों को ट्रेनिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया भी भेजने का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें

जसप्रीत बुमराह की बादशाहत पर मंडराया खतरा, न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने 36 साल बाद रच दिया इतिहास

IND W vs BAN W: टीम इंडिया के लिए करो या मरो की स्थिति, बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा रहा है T20I में रिकॉर्ड

Latest Cricket News