1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जसप्रीत बुमराह की बादशाहत पर मंडराया खतरा, न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने 36 साल बाद रच दिया इतिहास

जसप्रीत बुमराह की बादशाहत पर मंडराया खतरा, न्यूजीलैंड के गेंदबाज ने 36 साल बाद रच दिया इतिहास

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Jun 24, 2026 05:05 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 05:06 pm IST

जसप्रीत बुमराह ही कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। वैसे तो वे अभी आईसीसी रैंकिंग में पहले नंबर पर हैं। लेकिन जल्द ही वे नीचे जाते हुए नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने इस बीच कमाल कर दिखाया है।

jasprit bumrah- India TV Hindi
जसप्रीत बुमराह Image Source : GETTY

जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर एक गेंदबाज हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि जल्द ही उनसे ये कुर्सी छिन जाएगी। हालांकि अब बुमराह स्वतंत्र रूप से नंबर वन नहीं हैं। इस बीच न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है। करीब 36 साल बाद यहां का कोई गेंदबाज पहले नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गया है। लेकिन उन्हें अभी एक और कदम आगे बढ़ाना होगा। 

आईसीसी ने जारी की टेस्ट की नई रैंकिंग

आईसीसी की ओर से टेस्ट की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। गेंदबाजों की रैंकिंग की बात की जाए तो इस वक्त दो गेंदबाज संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी की रेटिंग बढ़कर 870 की हो गई है, वहीं जसप्रीत बुमराह की रेटिंग भी इतनी ही है। मैट हेनरी ने एक ही सप्ताह में 6 स्थानों की लंबी छलांग मारी है। यानी इस वक्त दो गेंदबाज पहले नंबर पर हैं। 

मैट हेनरी में एक ही मैच में चटका दिए 11 विकेट

मैट हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कमाल की गेंदबाजी की। मैच की पहली पारी में उन्होंने 80 रन देकर पांच विकेट निकाले, वहीं इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने केवल 29 रन देकर छह विकेट चटका दिए। एक ही मैच में 11 विकेट लेकर उन्होंने लंबी छलांग मारी है। 

जैफ क्रो और रिचर्ड्स हेडली के बाद टॉप पर पहुंचने वाले बने तीसरे न्यूजीलैंड के गेंदबाज

न्यूजीलैंड के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा केवल तीसरी ही बार हुआ है, ज​ब किसी गेंदबाज ने पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा किया हो। सबसे पहले साल 1947 में न्यूजीलैंड के जैफ क्रो ने आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में टॉप की कुर्सी पर पहुंचने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद साल 1984 से लेकर 1990 तक रिचर्ड्स हेडली पहले नंबर पर रहे। इसके बाद कोई गेंदबाज ऐसा नहीं कर पाया था। अब मैट हेनरी ने कमाल किया है। अभ तो हेनरी दो प्लेयर्स के साथ वहां पर हैं, लेकिन वो दिन भी दूर नहीं, जब वे अकेले पहले नंबर पर होंगे। दरअसल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच जल्द ही शुरू हो जाएगा। अगर इसमें भी उनकी गेंदबाजी ने कहर बरपाया तो वे जसप्रीत बुमराह से ज्यादा रेटिंग हासिल कर लेंगे। 

जसप्रीत बुमराह अभी नहीं खेलेंगे कोई भी टेस्ट

इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हाल फिलहाल कोई टेस्ट नहीं खेलेंगे, यानी उनकी रेटिंग नहीं बढ़ेगी। ऐसे में अगर मैट हेनरी पहले नंबर पर पहुंचे तो वे लंबे समय तक यहां पर कब्जा जमाकर बैठ जाएंगे, वे जल्द यहां से हटेंगे नहीं। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: जो रूट फिर बने टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज, वनडे में शुभमन गिल ने मारी बहुत लंबी छलांग

IND vs IRE: कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल