1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. LSG ने गिरते-पड़ते जीता SRH के खिलाफ मैच, लेकिन 21 करोड़ वाले खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम की टेंशन

LSG ने गिरते-पड़ते जीता SRH के खिलाफ मैच, लेकिन 21 करोड़ वाले खिलाड़ी ने बढ़ाई टीम की टेंशन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की। इस मैच में लखनऊ के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने मैच विनिंग पारी खेली।

LSG- India TV Hindi
Image Source : PTI लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant and Nicholas Pooran: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। यह हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल में लखनऊ की पांचवीं जीत है। आखिरी गेंद तक खेले गए इस मैच में लखनऊ को 5 विकेट से रोमांचक जीत मिली। LSG की इस जीत में सबसे अहम भूमिका कप्तान ऋषभ पंत की रही। पंत ने इस मैच में 50 बॉल पर 9 चौके की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। जहां पंत की वापसी टीम के लिए अच्छी बात रही, वहीं एक खिलाड़ी जिसे लखनऊ ने इस सीजन के लिए 21 करोड़ में रिटेन किया था उसने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

निकोलस पूरन के खराब फॉर्म ने बढ़ाई टीम की टेंशन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के लिए धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन को 21 करोड़ देकर रिटेन किया था। पूरन की गिनती टी20 फॉर्मेट की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में की जाती है, ऐसे में लखनऊ की टीम और फैंस को इस सीजन भी उनसे काफी उम्मीदें थी। लेकिन इस साल पूरन का बल्ला नहीं चला है। टी20 क्रिकेट में पूरन ने इस साल 9 पारियों में बल्लेबाजी की है और वहां उनके बाले से 13.44 की साधारण औसत से 121 रन आए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी सिर्फ 117.5 का रहा है। पूरन जैसे बल्लेबाज के लिए यह आंकड़े काफी साधारण हैं। ऐसे में उनके इस खराब फॉर्म ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है।

लखनऊ के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने किया निराश

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में लखनऊ ने गिरते पड़ते आखिरी ओवर में जीत जरूर दर्ज की। लेकिन टीम को आने वाले मैचों में बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है। SRH के खिलाफ मैच में 157 रन का टारगेट हासिल करने में बल्लेबाजों के पसीने छूट गए। टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने इस मैच में लखनऊ को अच्छी शुरुआत जरूर दी थी, लेकिन आयुष बडोनी, निकोलस पूरन और अब्दुल समद जैसे बल्लेबाजों ने निराश किया। आने वाले मैचों में लखनऊ की टीम अपने मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद करेगी।

SRH और LSG के बीच खेले गए मैच का हाल

SRH और LSG के बीच खेले गए मैच की बात करें तो वहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाने में कामयाब रही थी। SRH के लिए इस मैच में नितीश रेड्डी और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। वहीं लखनऊ ने 157 रन के टारगेट को 19.5 ओवर में हासिल कर लिया। LSG के लिए ऋषभ पंत ने नाबाद 68 रन बनाए तो वहीं एडन मार्करम ने 27 बॉल में 45 रन बनाए। अब देखना ये होगा कि अगले मैच में लखनऊ की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

यह भी पढ़ें

तुषार देशपांडे को लेकर डेल स्टेन ने दिया बड़ा बयान, कहा - इस IPL सीजन में भारतीय सिलेक्टर्स की रहेंगी उनपर नजरें

सनराइजर्स हैदराबाद बनी अनचाही लिस्ट का हिस्सा, IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा

Latest Cricket News