1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सनराइजर्स हैदराबाद बनी अनचाही लिस्ट का हिस्सा, IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा

सनराइजर्स हैदराबाद बनी अनचाही लिस्ट का हिस्सा, IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 05, 2026 05:34 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 05:34 pm IST

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में काफी खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला, जिसके चलते वह एक अनचाही लिस्ट का भी हिस्सा बन गए।

Ishan Kishan- India TV Hindi
ईशान किशन Image Source : AP

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम के खिलाफ मुकाबला खेल रही है। इस मैच में हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उनसे सभी को जिस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला। सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ के खिलाफ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 156 रनों का स्कोर बनाया है, जिसमें एक समय ये स्कोर भी काफी मुश्किल ही दिख रहा था। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपने इस खराब प्रदर्शन के चलते एक ऐसी खराब लिस्ट का हिस्सा बन गई है, जिसको लेकर उन्होंने भी इसकी उम्मीद नहीं लगाई थी।

आईपीएल इतिहास में इस मामले में बनी सिर्फ हैदराबाद सिर्फ चौथी टीम

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले कुछ सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की गिनती खतरनाक टीमों में की जाती है, जिनके पास एक से एक ऐसे आक्रामक बल्लेबाज मौजूद हैं जो अपने दिन पर पूरे मुकाबले का रुख पलट सकते हैं। हालांकि लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले 10 ओवर्स में सिर्फ 35 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। इसी के साथ आईपीएल इतिहास में सिर्फ चौथी बार ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 ओवर्स में 35 या उससे रनों का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम है जिन्होंने साल 2009 के आईपीएल सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में पहले 10 ओवर्स में 31 रन बनाए थे।

पहले 10 ओवर्स में 35 या उससे स्कोर आईपीएल में करने वाली टीमें

  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 31 रन बनाम डेक्कन चार्जर्स (साल 2009)
  • राजस्थान रॉयल्स - 32 रन बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (साल 2009)
  • मुंबई इंडियंस - 32 रन बनाम किंग्स इलेवन पंजाब (साल 2015)
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 35 रन बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स (साल 2026)

क्लासेन-रेड्डी ने मिलकर किया ये बड़ा कारनामा

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में एक समय सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 100 रनों का स्कोर भी पार करना मुश्किल दिख रहा था। लेकिन हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रनों की साझेदारी करने के साथ 150 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इसी के साथ आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से ये अभी तक पांचवें या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई।

ये भी पढ़ें

मोहम्मद शमी ने छोड़ दिया जहीर खान को पीछे, IPL इतिहास में इस लिस्ट में अभी भुवनेश्वर कुमार टॉप पर काबिज

RCB vs CSK: विराट कोहली फिर भरेंगे हुंकार, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल